बुरहानपुर। संस्कार होटल, लालबाग, स्टेशन रोड पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनअकैडमी सेंटर, बुरहानपुर के डायरेक्टर श्री रत्नेश पाटीदार जी* ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सेंटर की आगामी शैक्षणिक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर डायरेक्टर श्री पाटीदार जी ने बताया कि दिनांक 26/04/2026 को कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं (JEE/NEET) के विद्यार्थियों के लिए Unacademy Scholarship Test* आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को 100% तक ट्यूशन फीस में स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
साथ ही, NEET परीक्षा (3 मई 2026) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अनअकैडमी सेंटर द्वारा Full Syllabus Test का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा वातावरण* प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकें और अंतिम परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में
श्री तरुण गौतम (सीनियर फिजिक्स फैकल्टी)
श्री सुधीर कुमार यादव (सीनियर केमिस्ट्री फैकल्टी)
श्री शोभित वैष्णव (सीनियर बायोलॉजी फैकल्टी)
श्री महेश मोदी (सीनियर मैथ्स फैकल्टी)
तथा अनअकैडमी सेंटर बुरहानपुर का समस्त मैनेजमेंट स्टाफ उपस्थित रहा।
अंत में डायरेक्टर श्री रत्नेश पाटीदार जी ने कहा कि अनअकैडमी सेंटर का उद्देश्य बुरहानपुर के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा सकें।




































