बुरहानपुर (धुलकोट): बुरहानपुर जिले के ग्राम धुलकोट (तहसील) में आदिवासी समाज के जननायक एवं “इंडियन रॉबिन हुड” के नाम से विख्यात टंट्या मामा भील की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में नतमस्तक होकर “टंट्या मामा अमर रहें” के जयघोष लगाए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन और माटी के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और गरीब, वंचित एवं शोषित वर्ग के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
कार्यक्रम में तड़वी भील समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमजान तड़वी, सचिव असलम तड़वी, जयस अध्यक्ष जयराम मेहता, सामाजिक प्रवक्ता जयप्रकाश भील, जनप्रतिनिधि मनोज डांगोडे, सरपंच प्रतिनिधि कालू मेघवाल, संतोष भास्कर, जगदीश मासरे, संतोष गोलकर, ध्यानसिंग वास्कले, सुकराम वास्कले, महेंद्र मासरे, विराट सिंधिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही धुलकोट पुलिस चौकी प्रभारी कमल मौर्य, हेड कांस्टेबल संतोष दोगने एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।




































