बुरहानपुर (मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे ) पुलिस द्वारा अपराधों में जप्त अवैध फायर आर्म्स का विधिसम्मत नष्टीकरण कार्यवाही की गई । माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निर्णित प्रकरणों में समस्त विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शिता के साथ जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स व कारतूसों के नष्टीकरण की प्रक्रिया।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) द्वारा बुरहानपुर दौरे के समय अपराध समीक्षा बैठक में जप्ती माल के संबंध में निराकरण हेतु दिए थे आवश्यक दिशा निर्देश पर
गठित समिति की उपस्थिति में समस्त विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शिता के साथ नष्टीकरण प्रक्रिया की गई। 29 प्रकरणों में जप्त किये गये अवैध 69 फायर आर्म्स एवं 15 कारतूसों का विधिसम्मत रूप से किया गया नष्टीकरण। पुलिस महानिरीक्षक, इदौर (ग्रामीण) जोन, इंदौर द्वारा जिला बुरहानपुर के निरीक्षण के दौरान दिये गये आदेश के पालन में जिला पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशानुसार जिले के थानों में जप्त अवैध आर्म्स व कारतूस का समय पर निराकरण की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में थाना शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर एवं निम्बोला में भादवि एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरण जिनमें माननीय न्यायालय द्वारा विचारण पूर्ण कर जप्त शुदा अवैध आर्म्स के नष्टीकरण का आदेश पारित किया गया था। ऐसे कुल 29 प्रकरणों में जप्त किये गये अवैध 69 फायर आर्म्स एवं 15 कारतूसों का विधिसम्मत रूप से नष्टीकरण दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को संपन्न किया गया।
नष्टीकरण कार्यवाही जिला रक्षित केन्द्र बुरहानपुर में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में समस्त विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। इस कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर, बुरहानपुर वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड, अनुविभागीय अधिकारी नेपानगर श्री भागीरथ बाखाला, उप पुलिस अधीक्षक प्रीतमसिंह ठाकुर प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर गौरव पाटील, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निर्भय सिंह अलावा, रक्षित निरीक्षक सुनिल दीक्षित, थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव, थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा, आर्म्स शाखा पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। यह कार्यवाही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा अवैध आर्म्स के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है, जिससे समाज में कानून व्यवस्था की सशक्त स्थापना हो सके।






























