खरगोन बडवाह.जनपदपंचायत.मे ग्रामीणों ने जनपद सी ई ओ को सौंपा ज्ञापन
बड़वाह जनपद के अंतर्गत ग्राम जुलवानिया के सरपंच फलिया मार्ग की हालत बदतर बनी हुई है। मार्ग पर लगातार कीचड़ और पानी भरा रहने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों को इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले लड़के लड़कियां हाथ में चप्पल रख निकलना पड़ता है। उनका कहना है कि पानी इतना है कि ड्रेस भी गीली हो जाती है। अभी बरसात के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे न सिर्फ आवागमन बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि मरीजों के लिए या गर्भवती महिलाओं के लिए चार पहिया वाहन तक नहीं पहुंच पाते है। कई बार शिकायतें कराने के बावजूद अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
ग्राम की इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व विधानसभा व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल स्वयं जुलवानिया पहुंचे थे। उन्होंने सरपंच फलिया मार्ग का निरीक्षण किया और जलभराव की स्थिति को देखा। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी। इस दौरान सीताराम, शिवराम, मानसिंह, दिलीप , मोहन आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
जिम्मेदार बोले
इंजीनियर को भेज कर आंकलन करवाने के बाद जल्द समस्या का हल निकाला जाएग। मुकेश जैन जनपद सी ई ओ बड़वाह
पोलीस वार्ता संवाददाता गणेश सोलंकी






























