जिला पंचायत बुरहानपुर (रमाकांत मोरे ) मुख्य कार्यपालन अधिकारी सु श्री लता शरणागत जी बुरहानपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनांक 10 / 2/ 2025 से सीईओ पद पर अच्छा कार्य कर रहे थे । इनका आज दिनांक 5/8/2025 तक पदस्थ थे । 5 अगस्त को बुरहानपुर से प्रमोशन होकर प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में अपर संचालक पद पर कार्य करेंगे । इनके ट्रांसफर की खबर लगते ही कर्मचारियों में नाराजगी दिखाई दी । बताया जाता है की सीईओ शरणागत मैडम जी ने जिला पंचायत कार्यालय में 10 फरवरी को सीईओ का पदभार संभाला था तब से ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाता था ।

अधीनस्थ कर्मचारियों को ग्रामीण जन शिकायतकर्ता परेशान ना हो समय पर उनका कार्य करने की हिदायत दी जाती थी । उनके द्वारा स्वयं ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण किया जाता था । इनके अच्छे कार्य को देखकर जिले के ग्रामीण शिकायतकर्ताओं का उनके प्रती शिकायत निराकरण का अटुट विश्वास बन गया था ।




































