बुरहानपुर जिले के नाचनखेडा में सार्वजनिक रूप से आयोजित 6 दिन कार्यक्रम के प्रथम दिन पर सुर्यनारायण जी की सुपुत्री पुन्य सलीला मां ताप्ती के पुर्व के तट पर से लगा हुआ ग्राम नाचनखेडा जिला ब्रह्मा ब्रह्मपुर में मार्च माह के पहले दिन 1 मार्च से 6 मार्च तक श्री हरि अखंड नाम संकीर्तन तथा वैदिक अनुष्ठान सहित होम हवन एवं श्री विग्रहो की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो रही है । 100 वर्ष पुर्व पुर्वजों द्वारा स्थापित श्री विट्ठल मंदिर का नवनिर्माण एवं भव्य निर्माण प्रशंसनिय है । जिसमें शाम में वैष्णव वारकरी भजनी मंडलों द्वारा दिंडी प्रदक्षिणा के साथ 108 कलश यात्रा सहित श्री विग्रहो की नगर स्थापित होने वाली मुर्तियों के साथ ग्राम में शोभा यात्रा

निकाली गई । जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने अपने घर आंगन में पानी से छिड़काव कर रंगोलिया निकालकर एवं पुष्प वर्षा से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया । शोभा यात्रा में ग्राम के सभी भाविक भक्तजन , ग्राम के भजनी मंडल एवं भक्ति मती माताओ और बालिकाओं ने सिर पर कलश लेकर शोभा यात्रा में ग्रामीण एकता के साथ शामिल होकर सभी देवी देवताओं की मुर्तियों का पुजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । ग्राम में भक्तिमय वातावरण निर्माण हुआ । दिन भर श्री क्षेत्र ओंकारेश्वर के आठ पुजारीओ द्वारा ताप्ती नदी के तट पर विधि विधान एवं मंत्रोपचार के साथ जप कर पुजन किया गया । नवनिर्मित भव्य दिव्य मंदिर में श्री गणेश , श्री शिव परिवार के शिव पार्वती , शिवलिंग , कार्तिकेय , श्री विट्ठल रुक्मिणी माता , हनुमान जी , संत श्री ज्ञानेश्वर महाराज , जगदगुरु तुकाराम महाराज की मुर्तीयो की प्राण प्रतिष्ठा कर भव्य दिव्य मंदिर में ग्रामीण श्रद्धालुओं की उपस्थिति में स्थापना 6 मार्च को होगी । इन 6 दिनों में रात्री में कीर्तनों का आयोजन होगा ।
पोलीस वार्ता रमाकांत मोरे …






























