कबड्डी मैच के रोमांचक मुकाबलों में किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन !
रेगर समाज की पांच दिवसीय इंटर स्टेट क्रिकेट,कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न ।
नीमच4फरवरी मध्य प्रदेश प्रांतीय रेगर महासभा मप्र के तत्वाधान में समाज के विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहन के उद्देश्य से 29 जनवरी से 2फरवरी तक हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान धनेरिया कलां बघाना नीमच पर एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मध्य प्रदेश प्रांतीय रेगर महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल आर्य चंगेरीवाल ने बताया कि इस अवसर पर
कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में शाम 6बजे हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान धनेरिया कलां बघाना नीमच में कबड्डी, प्रतियोगिताओं का विभिन्न मैच के माध्यम से शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह में उमराव सिंह गुर्जर पूर्व मंडी अध्यक्ष नीमच सूरजमल बाकोलिया, यश पाल बंटी,जिला उज्जैन से सोहनलाल उदेनिया, मदनलाल आर्य सुरेश हिनौनिया, आयोजन समिति एवं कार्यकारिणी सदस्य रतन लाल दूरियां ,किशन लाल जैनवार, परमानंद,उज्जेनिया ,कुंदन सुवासिया,शिक्षा जागृति मंच बेगू के रमेश वर्मा,कमला शंकर,मुरलीधर,रमेश सोक रिया,कुंदन सुवासिया ,कैलाश धौलपुरिया लिमडी का देवरा, मोहन लाल हिनुनिया , पत्रकार बेनेडिक्ट कपूर ,नाथूलाल सोकरिया,राजेश उज्जेनिया सी आर पी,शंभुलाल बारोलिया,,रामप्रसाद कांसोटिया विद्युत पेंशन फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष भूपाल सिंह,घीसालाल जोशी सूर्यप्रकाश बंकोलिया,बाबूलाल मांडोरिया,मनीष मांदोरिया,मंचासिन की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा रामदेव, आत्माराम जी,व ज्ञान स्वरूप जी व डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कबड्डी तीन मैच आयोजित किए गए जिसमें करजु और बाडी के बीच कबड्डी सेमीफाइनल मैच खेला गया। बाड़ी की कबड्डी टीम ने 15 पॉइंट बनाए सामने मैच खेल रही करजू टीम 12 पॉइंट ही बना पाई और यह प्रतियोगिता बाड़ी टीम ने 3 पॉइंट के अंतर से जीत लिया। इसी प्रकार दूसरा मैच पिपलिया रावजी टीम बीऔर करजू के बीच खेला गया जिसमें करजू टीम ने 23 पॉइंट बनाए और जवाब में पिपलिया रावजी की टीम में 13 पॉइंट बनाएं। पिपलिया रावजी टीम भी मात्र 13 पॉइंट बनाकर पराजित हो गई इस प्रकार यह मैच करजू की टीम ने 10 पॉइंट के अंदर से जीत लिया। पिपलिया रावजी टीम ए और दुधलाई के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पिपलिया रावजी टीम ने 16 पॉइंट बनाए और दूधलाई मात्र 9 पॉइंट बनाकर पराजित हो गई यह मैच पिपलिया रावजी टीम ए ने 7 पॉइंट के अंतर से जीत लिया !
फायनल मैच में पिपलिया रावजी और बाड़ी के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पीपलिया राव जी की टीम ए ने 25 पॉइंट बनाएं जवाब में सामने खेल रही बाड़ी कबड्डी टीम मात्र 9 पॉइंट पर ही आउट हो गई और यह मैच पिपलिया रावजी टीम ए 16 पॉइंट के अंतर से जीत गई। कबड्डी प्रतियोगिता की कमेंट्री सुरेश वर्मा ने की और सभी प्रतिभागी कबड्डी खिलाड़ियों को बबलू उज्जैनिया की ओर से बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर एवं सोहनलाल उज्जैन की ओर से क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसकोरर संतोष आर्य,भावना आर्य थे ।रेफरी मोहित पुरोहित और दिनेश चौधरी भाटखेड़ी थे। रमेश जी आर्य शिक्षक का भी सहयोग रहा !




































