बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के राजे मित्र मंडल द्वारा विगत बिस वर्षों से श्री गणेश उत्सव श्री छत्रपती शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास मनाया जा रहा है । इस वर्ष बारिश की हल्की बौछार में श्री गणेश जी के आगमन हुआ । चापोरा में श्री गणेश जी के आगमन के
लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के ब्रम्हणाद ढोल पथक में

करीबन 51 युवक युवतियों ने निराले अंदाज में ढोल बजाकर भक्तिमय वातावरण निर्माण किया । ग्रामीण ढोल पथक की आवाज सुनकर दंग रहकर ग्रामीणों ने राजे मित्र मंडल एवं ब्रम्हनाद ढोल पथक महाराष्ट्र के युवाओं की प्रशंसा की । आयोजक समिती के सदस्यों ने बताया की श्री गणेश जी का उत्सव
शांतिपुर्ण एवं भक्तिभाव वातावरण में मनाया जाता है धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है ।



































