कार्यालयीन समय की अधिकारी कर्मचारी उडा रहे हैं धज्जियां
बुरहानपुर जिला पंचायत के अंतर्गत खकनार जनपद तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयिन समय पर उपस्थित नहीं रहने से ग्रामीणों को शासन की जन कल्याणकारी योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। शासन द्वारा शासकीय समय 10 बजे से शाम 6 बजे तक का हो चुका है । लेकिन आलम यह है की जहाँ से जनपद खकनार से 90 पंचायत की देख रेख की जाती है खकनार जनपद के अधिकारी कर्मचारी समय पर नही आ रहे है। साथ ही तहसील कार्यालय में भी आलम यही है नो कर्मचारियों में से 3 समय पर उपस्थित है। शेष कर्मचारियों का समय पर अता पता नहीं रहता है। यहाँ ही नियमो को ताक पर रखा जा रहा है। 10 बजकर 30 मिनट तक खकनार जनपद कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी नदारद रहते है। ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणो के किस तरह काम होते होंगे यह बड़ा प्रश्न है ।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे




































