महाराष्ट्र (शालिनी शर्मा ) राज्य के विदर्भ एरिया के भद्रावती चंद्रपुर में अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ द्वारा भद्रावती चंद्रपुर में आयोजीत दो दिवसीय भव्य दिव्य राज्य स्तरीय अधिवेशन कार्यक्रम में विशेष अतिथी प्रदेश अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक कैलाश बापु जी देशमुख एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संस्थापक अध्यक्ष मनोहर सुनेजी ने किया । कैलाश जी देशमुख एवं मनोहर सुने जी ने विविध क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ समाज सेवीओ को पुष्पगुच्छ देकर सन्मान किया ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थीत चंद्रपुर वर्तमान विधायक किशोर जोरगेवार के हाथों से रमाकांत मोरे बुरहानपुर एवं डॉक्टर मंजुषा सागर यवतमाल को उत्कृष्ट पत्रकारीता पुरस्कार से सन्मान चिन्ह देकर सम्मानीत किया गया । कार्यक्रम में गडचिरौली के पुर्व विधायक डॉक्टर नामदेवराव उसेंडी जी द्वारा रमाकांत मोरे को पुष्पगुच्छ देकर सन्मान किया गया । दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन में महाराष्ट्र राज्य के हर जिले के पत्रकारों का पत्रकारीता क्षेत्र में विशेष कार्य करनेवाले पत्रकार साथियों का पत्रकार साथियों का सन्मान किया गया ।




































