धार पिथमपुर से आबकारी की अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही किई गयी। भूसे और पशुआहार की बोरियों के पीछे छिपा कर ले जारहे थे अवैध बीयर, व्हिस्की तथा वोदका मदिरा की ५२८ पेटियां आयशर वाहन जप्त ।
आयशर वाहन से भूसे तथा पशु आहार के पीछे छुपा कर ले जायी जा रही थी 528 अवैध शराब के पेटियां*
धार जिले में आवकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त सागौर में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। आज दिनांक ६ को धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर श्री संजय तिवारी, एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में अवैध मदिरा से भरा हुआ आयशर वाहन को पकड़ा गया । सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आयशर वाहन इंदौर से पीथमपुर होते हुए धार की तरफ़ जा रहा है जिसमे पशु आहार के बोरों के पीछे अवैध शराब की पेटियां भरी हुई हैं तत्काल सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार द्वारा l सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित की गई । गठित टीम तुरंत ग्राम गुणावद पर निर्मानाधींन रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर नाकाबंदी की गई तो आयसर वाहन क्रमांक mp -13-जी बी -0904 से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 138 पेटी माउंट–6000 कैन बियर,
150 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की, 20 पेटी लंदन प्राइड वोडका ,
220 पेटी रॉयल सेलेक्ट व्हिस्की मदिरा कुल मदिरा लगभग 5166.0 बल्क लीटर जप्त कर आरोपी वाहन चालक हफीज पिता इस्माइल, निवासी- हरियाणा के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।
उक्त कार्यवाही आवकारी उप निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह जादौन द्वारा नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर की गई। जप्त मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग रुपये 45,00,000/- है ।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेंद्र सिंह जादौन, आबकारी उप निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक सुरेश चौंगड़, संजय मंसारे तथा रीना भंडोले की टीम द्वारा की गई।
पिथमपुर रमेश सिंह दरबार की रिपोर्ट।।



































