रक्षाबंधन …..(रमाकांत मोरे) कार्यालय नगर परिषद शाहपुर में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष महोदया द्वारा रक्षाबंधन का पर्व सफाई मित्रों, जलप्रदाय विभाग, प्रकाष विभाग, निकाय के समस्त कर्मचारियों को रक्षा सुत्र बांधे गये। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष महोदया द्वारा नगर परिषद सभाग्रह कक्ष में रविवार को सर्वार्थ सिद्धि ओर सौभाग्य योग में सफाई मित्रों के साथ साथ निकाय के समस्त कर्मचारियों को चंदन का तिलक लगाकर, श्रीफल देकर आरती उतारकर मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया इस अवसर पर सफाई मित्र श्री विनादे इगले, रविंद्र ससाने, बालू जंजालकर, राकेष चैहान, रविन्द्र कंडारे,अरूण मूलचंद, वसंता सिताराम,साहेबराव अवसरमल,मानिक अवसरमल,अरूण ससाने एवं अन्य कर्मचारियों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। सफाई मित्रों को राखी बांधने का सिलसिला दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक चला । इस बार नगर शाहपुर स्वच्छता सर्वे 2024 के परिणामों नगर परिषद शाहपुर ने उल्लेखनिय प्रदर्षन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 2035 नगरीय निकायों में से 36 वाॅ स्थान, प्राप्त कर जो कि गत वर्ष के 72 वे स्थान में एक उल्लेखनिय प्रगति है राज्य स्तर पर 212 नगर परिषदों मे से 40 वाॅ स्थान इंदौर संभाग में 5 वाॅ स्थान प्राप्त किया गया ।

यह उपलब्धि नगर के नागरिकों एवं सफाई कर्मचारियों की अथक मेहनत का प्रतिफल है। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चैधरी द्वारा परिषद के समस्त कर्मचारियों को रक्षासुत्र बांधने के पूर्व नषा ना करने ओर पौधा लगाने तथा उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चैधरी द्वारा नगर के सम्माननीय नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे सफाई मित्रों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करे क्योंकि वे सुबह जल्दी उठकर नगर को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिये तेज धूप,वर्षा एवं ठंड के दिनों में भी वे अपना कार्य पूर्ण निष्ठा एवं इमानदारी से करते है।
































