शासकीय माध्यमिक शाला पोखरकला में राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार FLN मेले का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पहली दूसरी के बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति द्वारा चलाई गई FLN शिक्षा के अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए मेले का आयोजन किया गया और इस मेले में बच्चों के साथ उनके माता-पिता व अभिभावको ने भाग लिया साथ ही इसमें बालमेले का आयोजन भी किया गया बाल मेले में छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए सभी बच्चों ने एवं उनके साथ आए अभिभावकों ने अनेक प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया, सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी सहभागिता दिखाई ग्रामीण जनों ने भी इस मेले का बहुत ही आनंद लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच महोदय श्री लवकुश पटेल,प्रधान पाठक श्री कांतिलाल देवड़ा सर फूलचंद मसकोली शीतल पटेल नेहा मालाकार घनश्याम मालाकार और सीमा पटेल इन सभी शिक्षक शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया इस आयोजन से बच्चों के शैक्षिक स्तर की गुणवत्ता बढ़ाना और लाभ हानि सीखना है बच्चों को व्यापार करना सीखना है ।
जिला ब्युरो पुजा अग्रवाल…






























