बुरहानपुर जिले के ग्राम अडगांव में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन सप्ताह सोहला के दुसरे दिन दिनांक 19 फरवरी बुधवार रात्री में कीर्तन में महाराष्ट्र राज्य के जामनेर तहसील के सुप्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथाकार एवं सुप्रसिद्ध कीर्तनकार गजानन जी महाराज मांडवेकर ने कीर्तन में बताया की हमारे आराध्य देवता श्रि छत्रपती शिवाजी महाराज का आज 19 फरवरी को शिव जन्मोत्सव है । श्री छत्रपती शिवाजी महाराज के जिवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की श्री छत्रपती शिवाजी महाराज जी ने हिंदवी स्वराज्य निर्माण करने का संकल्प लिया था । जिसमें हमारे देश , धर्म एवं संस्कृती को जीवित रखने के लिए विशेष योगदान था । वह आज हमारे देश एवं धर्म के लिए आदर्श प्रेरणा एवं ऊर्जा हैं । श्री छत्रपती शिवाजी महाराज जी ने न्याय एवं नीती संगत साम्राज्य की स्थापना के साथ साथ जिंदगी स्वराज की स्थापना हेतु अपना जीवन समर्पित किया था । साथ में भारत की एकता अखंडता के लिए जीवन जिया था । समय काल पारिस्थितीओ के अनुसार युद्ध और मैदान को जीतने की रणनीती ने ही शिवाजी को छत्रपती एवं महाराज की पदवी प्राप्त हुई है । अपने सहयोगियों पर विश्वास एवं मां जिजाऊ माता की मार्ग दर्शन से ही उन्होंने मैदान में हर जंग को जीता था ।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे



































