Homeक्राईमशाहपुर पुलिस में ढाई साल से हत्या के प्रयास मैं फरार चल...

शाहपुर पुलिस में ढाई साल से हत्या के प्रयास मैं फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबे समय से चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु दिए थे सख्त निर्देश।

घटना का विवरण: वर्ष 2023 में जगदीश महार नामक व्यक्ति ग्राम बक्खारी स्थित अपने घर के बाहर खटिया पर लेटा था, तभी दो मोटरसायकल से कुछ लोग आये और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से जगदीश के गले पर जान लेवा हमला किया, आहत के पिता की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का प्रकरण तत्काल ही दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में व्यापक व विस्तृत विवेचना के पश्चात अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी करने पर आरोपी बापू पिता वासुदेव धनगर के रूप में पहचान की गई एवं अन्य आरोपीगण के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली, घटना दिनांक से आरोपी बापू पिता वासुदेव धनगर फरार थाआरोपी के संबंध में परिजन से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा बापू का कई महीनों से साथ में नही रहने के संबंध मे बताया गया।
विवेचना को दौरान बापू का मोबाईल नंबर की लोकेशन सायबर सेल की मदद ली गई। जिसमें आरोपी बापू का दिनांक 29.11.2023 की रात्रि से मोबाईल फोन बंद होना पाया गया। प्रकरण मे *आरोपी बापू पिता वासुदेव धनगर* की तलाश महाराष्ट्र के ग्राम पवन नगर वरणगांव, बोदवड ग्राम थोरगंन सावदा, कळमोदे, मनमाड, धुलिया, आदमपुर, कोल्हापुर एंव नसीराबाद मै किया। मुखबिर की सूचना एंव आरोपी बापु के लोकेशन पर थाना से टीम मे प्र.आर. 319 गणेश पाटील, प्र. आर. 187 मनोज मोरे को भेजा गया था जहा पर ग्राम निमगांव पहुंचे जहा पर आरोपी का मजदूरी करना पाया आरोपी की तलाश खेतो एवं जंगल मे करने पर जंगल मे आरोपी बापू धनगर को काफ़ी मशक़्क़त के बाद व स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ने में पुलिस की टीम को सफलता मिल सकी, आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके साथ जो अन्य आरोपी थे उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जानकारी के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए आरोपी की गिरफ़्तारी व सूचना हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹10,000/- का पारितोषिक भी घोषित किया गया था।

घटना के कारण के संबंध में आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ पर बताया है कि प्रकरण के आहत के साथ उसकी पत्नी के संबंध हो गए थे, व एक बार वर्ष 2023 में ही वह जगदीश महार के साथ तीन साल की बच्ची को लेकर भाग भी गई थी, तभी से बापू धनगर जगदीश महार से रंजिश रखता था, इसी को लेकर उसने यह वारदात की है। आरोपी अभी भी जगदीश महार के जीवित बच जाने को लेकर दुखी व व्यथित है। उसे किसी भी प्रकार का अपराध बोध या अफ़सोस नहीं है, वस्तुतः उसने जगदीश को जान से मार डालने के उद्देश्य से ही उस पर यह आपराधिक हमला किया था।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा एवं उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मनोज मोरे, प्रधान आरक्षक गणेश पाटील, सायबर सेल आरक्षक दुर्गेश पटेल, आरक्षक ललित चौहान, आरक्षक सत्यपाल बोपचे, आर शक्तिसिंह तथा महाराष्ट्र पुलिस के थाना नसीराबाद जिला जलगाँव के पुलिस उप निरीक्षक रवीन्द्र तायडे व प्र. आर. चन्द्रकांत पाटिल की भी मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

मुक्ताईनगर पोलिसांची मोठी कामगिरी; चोरीच्या 30 दुचाकींसह चोरटे ताब्यात!

चोरीच्या एकूण 30 दुचाकी, किंमत 25 लाख 80 हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त; दोन आरोपींसह दोन अल्पवयीन अटकेत.. पोलीस वार्ता, मुक्ताईनगर | जळगाव जिल्ह्यासह राज्यातील विविध...

ऑर्ट ऑफ़ लिविंग के नियमित गुरुवार सत्संग के 18 वर्ष पूर्ण

0
उन्नीस वें वर्ष में होगा प्रवेश आज राजस्थानी भवन में होगा महासत्संग बैंगलोर के बाद सारे विश्व मे नियमित सत्संग के लिए बुरहानपुर की विशिष्ट...

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
नेपानगर । शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कर्मचारियों को धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नेपानगर पुलिस ने महाराष्ट्र...

भोपाल : मंत्रि-परिषद बैठक में ₹5,960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

0
शिक्षा, किसान और महिला कल्याण पर विशेष जोर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण...

जाट समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न

0
काटकूट ( सुरज दहे ) ओंकारेश्वर में सोमवार, 22 जून को श्री जाट समाज धर्मशाला के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ...

error: Content is protected !!