Homeताज्या बातम्याब्लैक स्पॉट पर बुरहानपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 42 वाहन चालकों से...

ब्लैक स्पॉट पर बुरहानपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 42 वाहन चालकों से ₹24,800 वसूले

बुरहानपुर -: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान इंदौर-इच्छापुर हाईवे के ब्लैक स्पॉट पॉइंट पर शनिवार, 9 मई 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकी स्तर पर यह अभियान चलाया गया। यातायात निरीक्षक श्री राजेश बरवाल एवं उनकी टीम ने संयुक्त रूप से जांच करते हुए कुल 42 वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाए और ₹24,800 का समन शुल्क वसूला।
अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, एक्सपायर फिटनेस, मॉडिफाइड बॉडी, बिना बीमा और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए।
दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया और बिना हेलमेट पाए जाने पर चालानी कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा आरसी, परमिट, बीमा एवं फिटनेस जैसे दस्तावेज एक्सपायर पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सघन जांच अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

निर्भीड ज्योत पत्रकार फाउंडेशनचा पाचवा वर्धापन दिन विविध मान्यवरांच्या उपस्थितीत संपन्न!

समाजात उल्लेखनीय, सामाजिक कार्य करणाऱ्यांचे निर्भीड ज्योत पत्रकार फाउंडेशनच्या वतीने पुरस्कार.. पोलीस वार्ता, नाशिक | निर्भीड ज्योत पत्रकार फाउंडेशन, रोखठोक पोलीस टाईम्स, निर्भिड ज्योत न्यूज...

फसवणुकीतील एक लाख रुपये परत मिळवून दिल्याबद्दल पोलिस कर्मचाऱ्याचा सत्कार

0
भुसावळ : फसवणुकीच्या प्रकरणात तक्रारदाराला त्याचे एक लाख रुपये परत मिळवून देण्यासाठी प्रयत्न केल्याबद्दल डीबी पथकातील कर्मचारी चंद्रकांत रायपूरकर यांचा तक्रारदार सलीम हबीब पटेल...

कृषि विज्ञान केंद्र में 81 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

0
कृषि विज्ञान केंद्र बुरहानपूर में 81 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण रमाकांत मोरे वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को फसल, कीट-रोग प्रबंधन एवं कृषि तकनीकों की जानकारी दी।...

हिंदी पखवाड़ा के तहत समापन एवं पुरस्कार संपन्न

0
बुरहानपुर ( रमाकांत मोरे ) शहर के केन्द्रीय युनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक...

लाच मागणी प्रकरणात भुसावळ तालुका पोलिस ठाण्यातील पोलिस हवालदार निलंबित

0
खासगी इसामामार्फत २० हजारांची मागणी केल्याचा ठपका; प्राथमिक व विभागीय चौकशी होणार भुसावळ : आरोपीला अटक न करण्याच्या मोबदल्यात तडजोडीअंती २० हजार रुपयांची लाच मागितल्याच्या...

error: Content is protected !!