Homeराजकीयमुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम असीर में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने...

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम असीर में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने किया क्षेत्र भ्रमण

उपस्वास्थ्य केंद्र, शासकीय हाईस्कूल एवं पंचायत भवन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

बुरहानपुर (रमाकांत मोरे ) मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत असीर में क्षेत्र भ्रमण आयोजित रहा। क्षेत्र भ्रमण में संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री भास्कर लक्षकार ने सहभागिता करते हुए ग्राम में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी संभागायुक्त श्री लक्षकार ने ग्राम असीर के उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने एवं नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यकता अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर करने तथा गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कर चारों एएनसी जांचें पूर्ण कराने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने शासकीय हाईस्कूल असीर का निरीक्षण कर कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय में रजिस्टर संधारण की जानकारी ली तथा लाइब्रेरी का अवलोकन करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पुस्तकों का लाभ दिलाने की बात कही।

पंचायत भवन में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इसी क्रम में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने ग्राम पंचायत असीर के पंचायत भवन का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर एवं आधार अपडेशन शिविर की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री कक्ष में पंजीयन संबंधी कार्यों का अवलोकन किया तथा विभिन्न पोर्टलों एवं पंचायत के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

नगर वन एवं असीरगढ़ क्षेत्र का भी भ्रमण किया इसी श्रृंखला में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने ग्रीन इंडिया मिशन के तहत निर्मित नगर वन का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने असीरगढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण की कड़ी में संभागयुक्त श्री लक्षकार ने रईपुरा सूत मील का भी जायजा लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

महावितरणाकडून भगूर येथे ‘राष्ट्रीय अभियंता दिन’ निमित्त विजेची सुरक्षा व हरित ऊर्जा यावर प्रबोधन...

0
विजेच्या गरजेबाबत शिक्षक व मुलांमध्ये जागरूकता निर्माण व्हावी. म्हणून कार्यक्रम राबविण्यात आला.. पोलीस वार्ता, देवळाली | 2026 'राष्ट्रीय अभियंता दिन' निमित्त महावितरण भगूर कक्षाकडून वीज...

भुसावळ बाजारपेठ पोलिस ठाण्यात बाप्पाची स्थापना; एकतेचा संदेश

0
भुसावळ : येथील बाजारपेठ पोलिस ठाण्यात गणरायाची विधिवत स्थापना करण्यात आली. गणेशोत्सवाच्या निमित्ताने पोलिस आणि नागरिकांमधील सलोखा व संवाद अधिक दृढ करण्यासाठी पोलिस ठाण्यात...

बारिश की हल्की बौछार में हुआ गणेश जी का आगमन

0
बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के राजे मित्र मंडल द्वारा विगत बिस वर्षों से श्री गणेश उत्सव श्री छत्रपती शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास...

कर्मचारी संगठन संबंध भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन !

0
नीमच (रमाकांत मोरे)  आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई नीमच की बैठक...

जनजाग्रति संस्था जल्द करेगी पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह

0
बुरहानपुर जिले में दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समाचार पत्र के एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रेस फोटोग्राफरों का होगा सम्मान बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) समाज सेवा के क्षेत्र...

error: Content is protected !!