Homeसामाजिकचापोरा में भव्य महाशिवरात्री उत्सव मनाया गया

चापोरा में भव्य महाशिवरात्री उत्सव मनाया गया

बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा में तीन दिवसीय महाशिवरात्री का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़े धुमधाम से आस्था के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महामंडलेश्वर श्री जनार्दन महाराज की दिव्य उपस्थिति में भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और शिव महिमा से ओत-प्रोत कथा का श्रवण किया।

इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए और भक्ति भाव से ओम नमः शिवाय के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया। शिवरात्री पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन शिव-पार्वती के विवाह की स्मृति में उपवास, पूजा, रात्रि जागरण और शिव कथा का आयोजन किया जाता है। चापोरा में हुए इस भव्य आयोजन में विभिन्न वैवाहिक जोड़ो ने मिलकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शिव पार्वती को आदर्श दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस अवसर पर विवाहित दंपतियों ने विशेष रूप से भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

महामंडलेश्वर परम पुज्यनीय श्री जनार्दन महाराज ने अपनी अमृतवाणी से सत्संग में शिव महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि महाशिवरात्री महोत्सव सत्संग समारोह मनुष्य जीवन के लिए आत्मशुद्धि, भक्ती और ध्यान का पर्व है। उन्होंने शिव पुराण की कथा सुनाई, जिसमें बताया गया की किस प्रकार शिवजी की आराधना से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालुओं ने ध्यान और मंत्र जाप किया, जिससे पुरा वातावरण दिव्यता से भर गया। पुजा के उपरांत भक्तों को फरियाली प्रसाद वितरित किया गया। व्रतधारी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से उपवास रखा और फलाहार ग्रहण किया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे भक्तों का मन आनंदित हो उठा।
चापोरा में आयोजित यह महाशिवरात्रि उत्सव न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बना। इस आयोजन से श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ और सभी ने मिलकर भगवान शिव से जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि की प्रार्थना की।

पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

भुसावळ : जनगणना 2027 साठी स्व-गणना प्रक्रियेची माहिती जाहीर

0
भुसावळ : आगामी जनगणना 2027 च्या पार्श्वभूमीवर नागरिकांसाठी स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया सुरू करण्यात येणार असून त्याबाबत प्रशासनाकडून मार्गदर्शक सूचना जाहीर करण्यात आल्या आहेत....

लापरवाही से वाहन चलाने पर एक वर्ष की सजा, आरोपी दोषी करार

0
बुरहानपुर (म.प्र.), 30 अप्रैल 2026 — जिला लोक अभियोजन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सड़क दुर्घटना के एक मामले में न्यायालय...

लोक अदालत में पारिवारिक मसलो से सम्बन्धित मामलो का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से...

0
बुरहानपुर .- वर्ष 2026 की द्वितीय लोकअदालत का आयोजन 9 मई 2026 वार शनिवार को कुटुंब न्यायलय (फॅमिली कोर्ट) बुरहानपुर में होना है l...

मध्यस्थतेतून कौटुंबिक वादांचा निकाल – प्रधान न्यायाधीश तनवीर अहमद खान

0
बुरहानपूर (नि.प्र.) : वर्ष 2026 मधील दुसरी राष्ट्रीय लोकअदालत येत्या 9 मे रोजी, शनिवार, कुटुंब न्यायालय (फॅमिली कोर्ट) बुरहानपूर येथे आयोजित करण्यात येणार आहे....

पत्रकार करणार न्यायासाठी आंदोलन.

0
अदखलपात्र गुन्ह्या ऎवजी सदर प्रकरणात FIR नोंद न केल्यास राम पाचकाळे जिल्हाधिकार्यालयावर करणार आंदोलन. पत्रकारलाच न्याय नसेल मिळत तर सर्व सामान्यांचं काय ❓ कापूरहोळ (मीनाक्षी ताई पोळ...

error: Content is protected !!