Homeताज्या बातम्याशिकारपुरा थाने में अपराध समीक्षा बैठक

शिकारपुरा थाने में अपराध समीक्षा बैठक

लंबित मामलों के त्वरित निराकरण व सख्त कार्रवाई के निर्देश

बुरहानपुर : नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने मंगलवार को थाना शिकारपुरा में विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया। इस दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, आगामी त्योहारों की तैयारी तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में थाना शिकारपुरा के सभी विवेचक उपस्थित रहे।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक पाटिल ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों जैसे जुआ-सट्टा, अवैध शराब व गौवंश तस्करी पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, मुख्यमंत्री की मंशानुसार आमजन की शिकायतों का त्वरित व विधिसंगत निराकरण करने पर जोर दिया, जिससे जनता में सकारात्मक संदेश जाए।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति व नगर सुरक्षा समिति के सहयोग से व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों व आपराधिक तत्वों पर सख्त नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी संभावित स्थानों को ‘हॉटस्पॉट’ के रूप में चिन्हित कर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को भी कहा गया।

इसके अलावा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम नाबालिगों की तलाश तेज करने, साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने तथा गुंडा, निगरानी बदमाश व जिला बदर अपराधियों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुमशुदगी जैसे प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने, समन्स व वारंट की समयसीमा में तामिली तथा सीसीटीएनएस पर रिकॉर्ड अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

मुक्ताईनगर पोलिसांची मोठी कामगिरी; ३० दुचाकी चोरी प्रकरणांचा पर्दाफाश

0
२५.८० लाखांचा मुद्देमाल जप्त; दोन आरोपींसह दोन अल्पवयीन ताब्यात मुक्ताईनगर, ता. २७ : जळगाव जिल्ह्यासह राज्यातील विविध भागांत वाहनचोरी करणाऱ्या टोळीचा मुक्ताईनगर पोलिसांनी पर्दाफाश करत...

ऑर्ट ऑफ़ लिविंग के नियमित गुरुवार सत्संग के 18 वर्ष पूर्ण

0
उन्नीस वें वर्ष में होगा प्रवेश आज राजस्थानी भवन में होगा महासत्संग बैंगलोर के बाद सारे विश्व मे नियमित सत्संग के लिए बुरहानपुर की विशिष्ट...

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
नेपानगर । शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कर्मचारियों को धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नेपानगर पुलिस ने महाराष्ट्र...

भोपाल : मंत्रि-परिषद बैठक में ₹5,960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

0
शिक्षा, किसान और महिला कल्याण पर विशेष जोर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण...

जाट समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न

0
काटकूट ( सुरज दहे ) ओंकारेश्वर में सोमवार, 22 जून को श्री जाट समाज धर्मशाला के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ...

error: Content is protected !!