बुरहानपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र मे दिंडोरी प्रणित आध्यात्मिक विकास केन्द्र के प्रमुख परम पुज्य गुरुमाऊली जी के आदेश से एवं आदरणीय श्री चंद्रकांत दादा , श्री नितीन भाऊ मोरे एवं आबासाहब मोरे इनके मार्गदर्शन से एवं मध्यप्रदेश राज्य के प्रचार प्रमुख श्री नितीन दादा पाटील तथा अधिवक्ता श्रीमती प्रिती ताई पाटील ने बुरहानपुर जिले के सभी श्री स्वामी समर्थ केंदो के सेवेकरियों से निवेदन किया है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर दत्त जयंती के उपलक्ष में

सात दिवसीय अखंड नाम जप यज्ञ सप्ताह में प्रतिदिन होने वाले अलग-अलग याग सेवा का लाभ लेने का आग्रह किया है मध्य प्रदेश प्रचार प्रमुख नितिन दादा पाटील ने बताया की यह अखंड नाम जप यज्ञ सप्ताह बुरहानपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम चापोरा , खामनी , निंबोला , फोपनार में किया जा रहा है । जिसमें रविवार को ग्राम देवता सन्मान , सोमवार को मंडल स्थापना, अग्नि स्थापना , स्थापित देवता हवन , मंगलवार को नित्य स्वाहाकर याग , गणेश याग एवं मनोबोध याग , बुधवार को नित्य स्वाहाकर , गीताई याग , गुरुवार को नित्य स्वाहाकार , श्री स्वामी याग संपन्न हुआ । इसी प्रकार आज शुक्रवार को नित्य स्वाहाकार , चंडी याग शनिवार को नित्य स्वाहाकार रूद्र याग , मल्हारी याग रविवार को नित्य स्वाहाकार , बली पुर्णाहुति एवं दोपहर समय 12 बजकर 39 मिनट पर श्री दत्त जन्मोत्सव एवं सोमवार समापन दिवस पर श्री सत्य दत्त पुजन एवं देवता विसर्जन के साथ-साथ सप्ताह का समापन होगा । श्री दत्त जयंती सप्ताह में ग्राम के भाविक श्रद्धालु सहित श्री स्वामी समर्थ केंद्र में महिला पुरुष सेवेकरियो द्वारा दत्त जयंती सप्ताह के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार के यज्ञ किए जा रहे हैं । एवं श्री स्वामी स्वामी समर्थ महाराज जी का अखंड नाम जप कर गुरुचरीत्र पारायण । बड़ी संख्या में केंद्र के सेवेकरीओ द्वारा एवं स्कुली बच्चों द्वारा गुरुचरीत्र ग्रंथ का पारायण कर श्री दत्त महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है ।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे




































