बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के शाहपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे बि एम ओ पल्लवी मंडराई के उपस्थिती में गर्भवती माता तथा बच्चों के लिए टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया । जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टिके लगाएं गए एवं गर्भवती माता की जांच कर दवाइयां वितरीत की गई । साथ ही बच्चों का

टीकाकरण भी किया गया । टीकाकरण सुपरवाइजर संजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रती गुरुवार को महिला एवं बच्चों को टीके लगाकर खान पान की विशेष जानकारी दी जाती है । इस टीकाकरण में विशेष सहयोग स्वास्थ्य कार्यकर्ता भारती तायडे , किरण गावंडे एवं शाहपुर के आशा कार्यकर्ता नुतन भोई , भारती कोली , पुर्णिमा कोली आदि उपस्थित थे


































