Homeताज्या बातम्यालोकहित में शासकीय कार्यालयों का शनिवार अवकाश समाप्त कर कार्यदिवस पुर्ववत किया...

लोकहित में शासकीय कार्यालयों का शनिवार अवकाश समाप्त कर कार्यदिवस पुर्ववत किया जाए

बुरहानपुर । कोरोना काल लॉकडाउन समाप्त हुए दो वर्ष से अधिक हो गए परंतु मध्यप्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालयों में बिना किसी वर्तमान सरकारी आदेश के कर्मचारियों द्वारा शनिवार अवकाश लिया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता व बुरहानपुर मज़दूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के नाम बुरहानपुर अपर कलेक्टर अशोक कुमार जाधव को ज्ञापन देते हुए कहा कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु कोविड काल में दिनांक 8 अप्रैल 2021 को मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश पारित हुआ था जिसमें प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालयों में कार्यदिवस सोमवार से शुक्रवार पांच दिन के लिए निर्धारित किए गए थे इसी अनुक्रम में आदेश का अंतिम एक्सटेंशन दिनांक 31.10.2021 तक ही प्रभावशील था।
ठाकुर प्रियांक सिंह ने तर्क देते हुए आगे कहा कोरोना काल के पूर्व प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय शनिवार को भी खुलती थे परंतु कोरोना कल में आए आदेश के पश्चात शनिवार बंद की व्यवस्था प्रारंभ हुई परंतु उक्त आदेश समाप्ति के पश्चात भी आज दिनांक तक मध्यप्रदेश में शासकीय कार्यालय शनिवार नहीं खुल रहे हैं जिससे जनता का हित प्रभावित हो रहा है एवं कार्य पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। अब किसी प्रकार का कोरोना भी नहीं है एवं शनिवार को प्रदेश भर में सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का कोई सरकारी आदेश भी नहीं है। इस प्रकार बिना सरकारी आदेश व अनुमति के सरकारी कार्यालयों को बंद रखना पूरी तरीके से असंवैधानिक है।

भीम सेना अध्यक्ष सचिन गाढ़े ने कहा बिना कारणवश सरकारी कार्यालय बंद होने से आम जनता को इधर-उधर भटकना पड़ता है उनके कार्य भी नहीं होते जिससे मध्यप्रदेश के आम जनमानस को अत्यंत परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार अतिशीघ्र शनिवार को शासकीय कार्यालयों के खोलने संबंधीत आदेश सभी जिला कलेक्टरों को जारी करे अगर 15 दिवस में जनहित में निर्णय नहीं लिया जाता है तो प्रदेश की जनता को विवश होकर अपने हित की रक्षा के लिए धरना प्रदर्शन करना पडेगा ।

पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

बैंक सुरक्षा को लेकर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट

0
बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण बैंक सुरक्षा चेकिंग को लेकर थाना प्रभारियों एवं स्टाफ ने किया व्यापक निरीक्षण दिनांक 18.04.2026...

“बुरहानपुर पुलिस का अनोखा अभियान

0
‘सृजन, सम्मान और अभिमन्यु’ से बालिकाओं को बनाया सशक्त” बुरहानपुर, 18 अप्रैल 2026 (प्रेस नोट): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से बुरहानपुर...

जल गंगा संवर्धन अभियान

0
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने किया हसनपुरा तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ग्रामीणजनों के बीच बैठकर किया संवाद बुरहानपुर/18 अप्रैल,...

भुसावळमध्ये जात प्रमाणपत्रावरून आरोप-प्रत्यारोप ; प्रकरण व्हिजिलन्स समितीकडे

0
भुसावळ - नगरपालिकेच्या राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार) गटाच्या नगराध्यक्षा गायत्री गौर यांनी वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे व त्यांच्या पत्नी रजनी सावकरे यांच्यावर आरोप केल्याची...

ओव्हरलोड राख भरण्यावरून वाद ; धमकी व मारहाणीचा गुन्हा दाखल

0
भुसावळ - तालुक्यातील दिपनगर परिसरात ओव्हरलोड राख भरण्याच्या वादातून शिवीगाळ, धमकी व मारहाणीची घटना घडल्याची तक्रार भुसावळ तालुका पोलिस ठाण्यात दाखल करण्यात आली आहे....

error: Content is protected !!