संजय तायडे की खबर। बुरहानपुर जिले के शाहपुर तहसील के पुलिस थाना शाहपुर के माध्यम से नशा मुक्ति कार्यक्रम नगर शाखा शाहपुर में किया गया इस कार्यक्रम में डीएसपी प्रीतम ठाकुर अखिलेश मिश्रा थाना प्रभारी शाहपुर अध्यक्ष साधना वीरेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष रंजना गोपाल चौधरी एवं वार्ड के पांच समाजसेवी शाहपुर के जनता उपस्थित रही इस कार्यक्रम को सर्वप्रथम शाहपुर थाना प्रभारी, अखिलेश मिश्रा द्वारा नशे से दूर रहने के लिए एक फिल्म का प्रसारण कर, उपस्थितियो कों नशे के दुष्प्रभाव होने वाले शारीरिक हानी एवं आर्थिक मानसिक के बारे में एक फिल्म में बताया गया शाहपुर नगर परिषदअध्यक्ष साधना वीरेंद्र तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया की जिस प्रकार शाहपुर को पन्नी मुक्त किया गया है इस तरह शाहपुर को नशा मुक्ति करने के लिए परिश्रम करेंगे ।
डीएसपी प्रीतम ठाकुर ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक आदमी को दृड संकल्प लेना चाहिए कि अपने पूरे परिवार मोहल्ले क्षेत्रवासी रिश्तेदार को भी नशे से दूर रहने के लिए सलाह दी जाए । जिससे जिनका जीवन रोग राइ से मुक्त रहकर सुखी जीवन रह सकता है ।




































