(रमाकांत मोरे) लाड़ली बहनों को दिया जा रहा पैसा जनता के टेक्स का पैसा मंत्री जी की जैब का नही-गुलाब बाई ठाकुर सीहोर। भाजपा के मंत्री विजय शाह के बाद अब राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी लाड़ली बहनों को खुलेआम धमकी दी है। गुरुवार को सीहोर के इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा में मंत्री श्री वर्मा ने सीईओ को निर्देश दिया कि सभी लाड़ली बहनों को हमारे कार्यक्रम में बुलाया जाए । जो नही आयें तो योजनाओं की सुची में से उनका नाम काट दिया जाए । यह धमकी मिलने से गरीब लाड़ली बहनों के मान सम्मान को काफी आघात पहुंचा है, इसी के विरोध में शनिवार को नया बस स्टेण्ड सीहोर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की विशेष उपस्थिति में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला फुंका गया एवं करण सिंह वर्मा मुर्दाबाद, करण वर्मा इस्तिफा दो के गगन भेदी नारे लगाये गये। इस मौके पर महिला कांग्रेस गुलाब ठाकुर ने बयान जारी कर कहा की लाड़ली बहनों के खाते में पैसे डालने से लाड़ली बहना भाजपा की गुलाम नही बन गई है । और उनको जो पैसा डाला जा रहा है, वह जनता से ही वसूला जा रहा टेक्स का पैसा है, भाजपा के मंत्रियों की जैब का नही, जो आप खुले मंच से हमारी लाड़ली बहने आपके कार्यक्रम में नही आने पर उनका योजना से नाम काटने की धमकी दे रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अराजक सरकार के अहंकारी नेता ऐसे पेश आ रहे हैं, जैसे योजनाओं का पैसा सरकारी नहीं, उनकी निजी संपत्ति हो। लाड़ली बहना योजना किसी नेता की मेहरबानी नहीं, बहनों का अधिकार है। क्या ऐसे बयान देकर करण सिंह वर्मा स्वयं को कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह की श्रेणी में लाना चाहते हैं। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री लोग सत्ता के घमंड में लाड़ली बहनों पर विवादित बयान देकर उनका अपमान कर रहे हैं, पहले विजय शाह के लाड़ली बहनों पर विवादित बयान दिया था। बहन बेटियों का यह अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी। नागरिकगणों एवं बहनों के हक अधिकार की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के साथ हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से विवेक राठौर, घनश्याम यादव, आशीष गेहलोत, आरती खंगराले, तबस्सुम खान, शहाना बानों, विमला बाई, अनिता सूर्यवंशी, माया सूर्यवंशी, ममता शर्मा, दिपिका शर्मा, संगीता कर्मा, नीता भावसार, विश्नोरी कमल, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, अरूण राय, नरेन्द्र खंगराले, घनश्याम मीणा,के.के.रिछारिया, सुखदेव भावसार, तारा यादव, नायाब खान, असरफ अली, आसिफ अली, रामायण प्रसाद शुक्ला, प्रेम नारायण परमार, ब्रजेश पाटीदार, तनिष्क त्यागी, गजराज परमार, अरबाज खान, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
लाड़ली बहनों को दी गई धमकी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने फुंका राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
रक्षकच बनले भक्षक, पोलिसच सहआरोपी 20 लाखांची रोख रक्कम लुटण्याचा होता डाव?
महिला पोलीस हवालदार व बोगस पत्रकाराच्या मदतीने त्यांच्या बॅगेतील रोख रक्कम 20 लाख रुपये काढून घेतल्याचा आरोप करण्यात आला..
पोलीस वार्ता, पुणे | नवले पूल...
चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...
पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...
“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...
बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...