ऑल इंडिया रेलवे पेंशंनरर्स एसोसिएशन मध्य रेल्वे ने रिटायर पुरुषो एवं महिलाओं को सम्मान पत्र से सम्मानित किया। (अध्यक्ष आर,सी, गोयल )
बुरहानपुर :- (रमाकांत मोरे) नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन शाखा बुरहानपुर के रिटायर ऑफिस पर पुरुषों एवं महिलाओं को असाधारण योगदान के सम्मान में सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मान पत्र देकर सम्मानित कार्यक्रम शुक्रवार दिनांक 25/07/25 को दोपहर 12:00 रिटायरमेंट ऑफिस पर रेलवे पेंशनर एशोसिएशन बुरहानपुर शाखा की मासिक बैठक भी हुई।
प्रतिमाह अनुसार श्री आर सी गोयल जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी संचालन शाखा सचिव महेश कुल्हारे जी ने किया शाखा की गतिविधियों को विस्तार पूर्वक सभी रिक्वायरमेंट सदस्यों को बताया तथा आल इंडिया रेलवे रिटायर्ड फेडरेशन से प्राप्त नियमों को बताया।

पेंशनरों के उम्मीद कार्ड, फीक्स मेडिकल अलाउंस आदि के बारे में बताया कोषाध्यक्ष श्री शिवनारायण कटारे जी आय व्यय ब्यौरा ने बताया बैठक में श्री पी आर जोशी, मधुकर जाधव, के, एस, महाजन, विजय वाणी, बी एम डोले, मानीकराम देवरिया गयाप्रसाद काजवे, विनोद पटोले गोविन्द चावड़ा, निवृत्ति मराठे, किशोर व्यास संजय पाठक, मनोहर चिंचोरे, विष्णु सोनगिरकर, रामस्वरूप चौरे, रमेश जाधव चंद्रकेत दोहरे राममिलन मिश्रा, रामनाथ सांगुले, लक्ष्मण भैंसारे, भीमराव भालेराव, अशोक साल्वे, रामदास चिंदू आदि अन्य पेंशनर और करीब 12 महिला फेमेली पेंशनर कुल 52 लोग उपस्थित रहे । पेंशनरर्स एसोसिएशन से जुड़े पुरुष एवं महिलाओं वरिष्ठ जनों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया साथ ही पेंशनरर्स एसोसिएशन बुरहानपुर के अध्यक्ष आर ,सी, गोयल इनकी अध्यक्षता में सह सचिव के, एस, महाजन इने असाधारण योगदान के सम्मान मे सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मान पत्र से सम्मानित किया अचानक बारिश होने पर कार्यक्रम की समाप्ति की गई ।




































