शाहपुर – तहसील बुद्धिस्ट सोसाइटी तथा नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपति के नाम से शाहपुर तहसीलदार दयाराम आवासीया को ज्ञापन दिया गया जिसमें बुद्धिस्ट सोसाइटी के शरद ससाने ने जानकारी दे देते हुए बताया कि आज डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेकर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता उसे पद पर पहुंच सके है जहां पर साधारण व्यक्ति पहुंच नहीं सकता किंतु बाबा साहब के विषय में भारतीय जनता पार्टी के गृहमंत्री अमित शाह ने टिप्पणी की है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं एवं राष्ट्रपति से निवेदन करते हैं कि तत्काल उन्हें अपने पद से हटाया जाए वही कांग्रेस के युवा नेता इंद्रसेन देशमुख प्रमोद आमोदे, किशोर देशमुख, कैलाश आसेरकर, मुकेश महाजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे जिसमें जय भीम जय संविधान के नारे भी लगाए गए।
मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे की खबर…..




































