लोकेशन धार मध्य प्रदेश ( मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे)
निसरपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर जली,कार में फंसा चालक,जलकर,कंकाल बना । मारुति वैगनआर में आग लगने से चालक की जलकर मौत, घटनास्थल पर मौत होने से भारी भीड़। किसान ने, जलती कार का कांच फोड़कर, युवक को बचाने का प्रयास किया। कार ने,आग का विकराल रूप लेने पर, कार के साथ चालक जलकर खाक हो गया।
धार जिले के सिंघाना// मनावर के समीप सिंघाना से निसरपुर की ओर जा रही सफेद कार अनियंत्रित होकर, आग लग गई।जिसमें एक चालक की वाहन के अंदर जलने से मौके पर ही मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे मारुति वैगनआर में सवार चालक को, समीप में खेत पर काम कर रहे अनिल पंवार ने बताया कि, मेरे सामने चलता वाहन सड़क किनारे अचानक उतर गया। मेने तत्काल जाकर देखा कि, कार के अंदर लगभग एक 28 साल का युवक फंसा हुआ होकर , कार के स्टीयरिंग में आग लग रही थी। मेने कार का कांच फोड़कर , युवक को बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन अचानक कार ने विकराल रूप ले लिया ओर कार के साथ चालक युवक, पूरा जलकर खाक हो गया। अनिल पंवार ने बताया कि, घटना की सूचना सिंघाना चौंकी पर दी गई। साथ ही ग्रामीणो की मदद व पानी के टेंकर से आग बुझाई गई। जब तक मृत चालक का सीर्फ कंकाल बचा था।
वही सिंघाना चौंकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि, वाहन नंबर MP 09 DB 1076 नीलेश पिता नागुलाल प्रजापत निवासी कोठडा (निसरपुर) के नाम से बताया जा रहा बाकि जानकारी में जुट हुए है।




































