परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
खरगोन ( मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे ) खरगोन जिले के कसरावद के बडगांव रोड पर एक व्यक्ति की लाश सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी बड़गांव रोड पर रोहित उर्फ गोलू पिता मुकेश जाति भील उम्र 25 वर्ष निवासी बड़गांव ओटे का रहने वाले की लाश कसरावद और ओटे के दरमियान सड़क किनारे झाड़ी के पास मिली मृतक के सर और कान से ब्लड से लथपथ लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के शरीर पर रगड़ और कांटो की चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मृतक के पिता से चर्चा की जिसमें मुकेश ने बताया मेरा मेरा लड़का मजदूरी का काम करता था। रात को फोन आया और मेरा लड़का घर से चला गया जिसके बाद मेरी लड़के से कोई बातचीत नहीं हुई और यह घटना हो गई। रोहित उर्फ गोलू शराब के नशे में था और अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था जिससे पुलिस द्वारा एक्सीडेंट की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही तथ्य सामने आएंगे। मृतक का कसरावद के शासकीय अस्पताल में पीएम कर लाश को परिजनों के सुपुर्द किया गया।




































