बुरहानपुर (सुरज दहे) जिले से 18 किलोमीटर दुरी पर ग्राम चापोरा के युवा किसान महेंद्र गुलाबराव दहे के घर के पास पशुओं के बाडे में बंधे तीन छोटे पशुओं का अज्ञात जानवर ने तीन पशुओं का कीया शिकार । जिससे पशुपालक महेंद्र दहे का करीबन आर्थिक सत्तर हजार रुपए का नुकसान होना बताया है । किसान ने इस पीड़ा से दुखी होकर मीडिया कर्मी को बताया की मेरे बाडे मे बंधे हुए तीन पशुओं का बुधवार रात्री में अज्ञात जानवर द्वारा शिकार होने से मौत हुई है । इसकी सुचना मेरे द्वारा राजस्व विभाग , पशु चिकित्सा विभाग , वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आर एफ ओ श्यामलता मरावी एवं ग्राम पंचायत को फोन पर सुचना दी गई । सूचना मिलते ही मौके पर चापोरा ग्राम

पटवारी दीपक धुर्वे एवं मुख्य ग्राम खंड योजना प्रभारी एवं सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉक्टर हीरासिंह भंवर ने तीन मृत पशुओ का निरीक्षण किया गया । साथ में मौके पर उपस्थित चापोरा सहायक पशु चिकित्सक विष्णु महाजन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर ग्रामीणों के समक्ष मौका पंचनामा बनाया ।



































