बुरहानपुर रमाकांत मोरे । स्वर्गीय पत्रकार विजय कुमार सिंह शिंदे की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के ग्रामीण पत्रकारों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रोटी बैंक के तत्वाधान में श्री अहीर स्वर्णकार मंगल भवन मेआयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलन के साथ स्वर्गीय श्री विजय शिंदे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार किशोर पाटिल के साथ पत्रकार प्रवीण चौधरी कमलेश महाजन एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी रोटी बैंक के संचालक संजय शिंदे मंच पर उपस्थित रहे श्री वीरेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में स्वर्गीय श्री विजय शिंदे जी के पत्रकारिता में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रकाशित बुरहानपुर संसार समाचार पत्र हमेशा आम जनता की आवाज बना था क्षेत्रीय खबरों के साथ जिले की समस्याओं मुद्दों को पूरी ताकत से उठाते उनकी पत्रकारिता ईमानदारी एवं आम जनता के लिए थी इतने वर्षों के बाद भी उनसे जुड़े हुए पत्रकार साथियों द्वारा उन्हें याद किया जा रहा है यह उनकी कार्यशैली का ही प्रभाव है इस क्षेत्र में जो पत्रकार साथी काम कर रहे हैं उनमें से अधिकांश उनसे जुड़े रहे और पत्रकारिता सीखे है श्री संजय शिंदे ने रोटी बैंक की कार्यप्रणाली के विषय में उपस्थित जनों को अवगत कराया और कहा कि आम जनता के सहयोग से एवं विजय भैया के आशीर्वाद से मेरा यह कार्यक्रम चल रहा है जिससे मैं गरीबो को भोजन पहुंचा रहा हूं मंचासीन अतिथियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से पधारे पत्रकार साथियों का सम्मान मोतियों की माला पहनाकर एवं सम्मान पत्र देकर किया गया ।आज सम्मानीत होने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत मोरे , संदीप जैन, शकील खान , केतन शर्मा , गणेश बाविस्कर , मनोज गवांदे , संजय तायड़े , विनोद लोंढे , गणेश गहलोद , सुभाष मोतेकर , कन्हैया पाटील , राहुल इंगले , सतीश वाघ , वैभव सांवले सहीत शाहपुर क्षेत्र के सभी पत्रकारों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन मोरे सर ने किया । अतिथियों का एवं पत्रकारों का रोटी बैंक मैनेजर संजयसिंह शिंदे आभार प्रकट किया ।






























