बुरहानपुर। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर आदिवासी बहुल धुलकोट तहसील क्षेत्र में इस समय रोजी रोटी की तलाश में पलायन का सिलसिला शुरू हो चुका हैं, आदिवासी ग्रामीण मजदूर परिवारो का मजदूरी के लिए अन्य राज्यो मे पलायन जारी है, धुलकोट क्षेत्र से आसपास के फालियाओं से रोजाना यात्री बसों व पिकअप वाहनो से मजदूर परिवारो की भीड़ देखी जा सकती है, धुलकोट क्षेत्र मे स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायतो मे पर्याप्त रोजगार के साधन नही है, जिससे की मजदूर परिवार को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल सके, आदिवासी अंचलो मे रहने वाले ग्रामीण परिवारो के पास इतनी जमीन भी नही है कि पूरे परिवार के सदस्यो का वर्ष भर भरण पोषण हो सके, आदिवासी बाहुल्य धुलकोट क्षेत्र मे साल दर साल पलायन का दंश बढ़ते जा रहा है, धुलकोट क्षेत्र मे इन दिनों ऐसे कई आदिवासी फालिया जो विरान नजर आ रहे है, मकानों मे ताले लगे है, आंगन सुने पड़े हैं, घरो की रखवाली के लिए सिर्फ कुछ परिवारो मे ऐसे बुजुर्ग रूके हुए है, जिनसे मेहनत मजदूरी नही होती है, धुलकोट क्षेत्र से हर साल कई आदिवासी परिवार मजदूरी के लिए अन्य शहरो का रुख अपनाते हैं।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे
































