बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के शाहपुर नगर में स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छात्र परिषद के चुनाव बड़े उत्साह से संपन्न पश्चात गठन हुआ। प्रथम कालखंड में सभी कक्षाओं में हाउस बनाए गए एवं हाउस मॉनिटर का चयन किया गया

हाउस मॉनिटर्स के द्वारा छात्र परिषद के सदस्यों का चुनाव किया जाता है अतः अंतिम कालखंड में विद्यालय के सभागार में छात्र परिषद समिति के प्रभारी व सदस्यगण तथा हाउस मॉनिटर्स उपस्थित हुए। जिसमें सभी,12 सदस्यों का चुनाव किया गया इनमें अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव भी हुआ।छात्र परिषद के सदस्य इस प्रकार निर्वाचित हुए अध्यक्ष पद पर वैभव योगेश प्रजापति कक्षा 12 वीं सी, उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सुनील आखरे कक्षा 11वीं सी,सचिव पद पर अनिरुद्ध प्रदीप नायके कक्षा 12वीं एबी, एवं सह सचिव पद पर सुजाता विनय नायके कक्षा 12वीं एबी इन चारों महत्व पूर्ण पदों के प्रभारी वह मार्गदर्शक शिक्षक श्री दीपक चौधरी है। खेल सचिव पद पर कृष्णा विनोद अनोते कक्षा 11वी एबी इस पद के खेलप्रभारी शिक्षक श्री विकास खरते हैं,पुस्तकालय सचिव पद पर कुमारी माधुरी समाधान वाघ कक्षा 11वीं एबी इस पद के पुस्तकालय प्रभारी श्री रविंद्र चांदने है,सांस्कृतिक सचिव पद पर सचिन प्रमोद महाजन कक्षा 9 वीं डी इस पद के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संगीता सांवले है, अनुशासन सचिव पद पर आयशा यूनुस खान कक्षा 10 वीं बी अनुशासन प्रभारी श्री नरेंद्र भूते हैं,विज्ञान सचिव पद पर कुमारी खुशी जितेंद्र नायके कक्षा 9 वीं बी विज्ञान प्रभारी श्रीमती नेहा जगताप है, पर्यटन सचिव पद पर वैदेही सुभाष ससाने कक्षा 12वीं डी पर्यटन प्रभारी श्रीमती अर्चना बखाल है, स्काउट प्रतिनिधि पद पर पुष्कर युवराज पाटील कक्षा 10 वीं बी स्काउट प्रभारी श्री रविंद्र चांदने है, गाइड प्रतिनिधि पद पर श्रुति गजानन चौधरी कक्षा 9वीं बी स्काउट गाइड प्रभारी श्री रविंद्र चांदने है। प्रभारी व मार्गदर्शक शिक्षक समय-समय पर इन्हें मार्गदर्शन देंगें एवं कार्यक्रमों के समय सहयोग भी करेंगे। चुनाव निर्विवाद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए विद्यालय प्राचार्य श्री सैय्यद अतिक अली चुनाव आब्जर्वर की भूमिका में स्वयं उपस्थित रहे। चुनाव को संपन्न कराने में छात्र परिषद समिति के प्रभारी श्रीमती नेहा जगताप व सदस्यों में श्रीमती संगीता सावले, श्री रविंद्र चांदने,श्री नवल किशोर हंकारें ,श्री नरेंद्र भूते, श्रीमती अर्चना बखाल ने सहयोग किया।अंत में प्राचार्य महोदय के द्वारा छात्र परिषद के सदस्यों को उनको नियम कर्तव्य,कार्य बताए गए एवं सभी को शुभकामनाएं भी प्रेषित की।



































