बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत महिलाओं एवं बच्चियों के लिए निःशुल्क 2-व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक को 24 एवं 25 जनवरी 2026 को दो दिवस सड़क सुरक्षा “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं / बच्चियों के लिए 2-व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर की तिथि
24 एवं 25 जनवरी 2026 (दो दिवस)
समय दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक स्थान यातायात थाना (ट्रैफिक पुलिस)
आवश्यक दस्तावेज…
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु इच्छुक महिलाएं / बच्चियां अपने साथ निम्न दस्तावेज अवश्य लेकर आएं—
1️⃣ आधार कार्ड
2️⃣ पासपोर्ट साइज फोटो
3️⃣ मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
विशेष सूचना…
यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क है।
शिविर केवल महिलाओं एवं बच्चियों के लिए आयोजित किया गया है।
👉 अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग की ओर कदम बढ़ाएं।


































