Homeसामाजिकजनजातीय गौरव दिवस ; ग्राम पंचायत डाभियाखेड़ा से रथ यात्रा का हुआ...

जनजातीय गौरव दिवस ; ग्राम पंचायत डाभियाखेड़ा से रथ यात्रा का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें उत्साहपूर्वक रथ यात्रा में हुए शामिल

बुरहानपुर – धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुरहानपुर जिले के ग्राम पंचायत डाभियाखेड़ा में भव्य ‘‘जनजातीय गौरव रथ यात्रा’’ का शुभारंभ किया गया। विदित है कि, शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार से तिथिवार रथ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज डाभियाखेड़ा में कलश यात्रा के साथ ‘‘जनजातीय गौरव रथ यात्रा’’ निकाली गयी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों में अच्छा-खासा उत्साह रहा। जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत छात्रावास के विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुण्डा के सम्मान में वेशभूषा धारण कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। रथ यात्रा में लोकनृत्य के साथ आनंदमय माहौल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिलाओं-पुरूषों, बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की गरिमामय शुरुआत भगवान बिरसा मुण्डा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। रथ यात्रा डाभियाखेड़ा से प्रारंभ होकर ग्राम नावरा, गोराडिया, दुधिया, दर्यापुर, कानापुर आदि ग्रामों से गुजरते हुए ग्राम पंचायत टेंभी पहंुची। ग्रामीणजनों ने रथ यात्रा पर पुष्पवर्षा कर सहभागियों का उत्साहवर्धन किया। रथ यात्रा में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पल्लवी पुराणिक, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती वंदना कैथल सहित अन्य अधिकारीगण, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें शामिल हुए।

      पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

माध्यमांनी महिलांविषयी वृत्तांकन करताना संवेदनशीलता व कायदेशीर अचूकता राखावी!

महिलांच्या सन्मानाला धक्का पोहोचवणाऱ्या ‘इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमन’ कायद्याचे वारंवार उल्लंघन.. पोलीस वार्ता, मुंबई : वृत्त माध्यमांनी महिलांविषयीचे वृत्तांकन करताना संवेदनशीलता व कायदेशीर अचूकता राखावी,...

₹२८१ कोटींच्या उपसा सिंचन योजनेस मंजुरी; ३७५६ हेक्टर क्षेत्राला दिलासा

0
भुसावळ : पाठपुराव्याला अखेर भरीव यश मिळत कुऱ्हा पानाचे उपसा सिंचन योजनेच्या क्र. १ व क्र. २ या महत्त्वपूर्ण योजनांना राज्य शासनाकडून सुमारे ₹२८१...

परभणीत बसवेश्वर, एकोरामाराध्य व परशुराम जयंती उत्साहात साजरी

0
परभणी : शिवमुद्रा प्रतिष्ठानतर्फे क्रांतिसूर्य जगदज्योती महात्मा बसवेश्वर महाराज, जगदगुरू एकोरामाराध्य आणि भगवान परशुराम यांची जयंती उत्साहात साजरी करण्यात आली. शहरातील उघडा महादेव मंदिर,...

ट्रेचिंग ग्राउंड निरीक्षण, स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 का लक्ष्य

0
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर परिषद शाहपुर ने कमर कस ली है। इसी क्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी ने...

जनगणना 2027: शाहपुर में डिजिटल स्व-जनगणना को बढ़ावा

0
शाहपुर | दिनांक 20 अप्रैल 2026 नगर परिषद शाहपुर की अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को...

error: Content is protected !!