Homeक्राईमशाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 हजार की बैल जोड़ी चोरी मामले...

शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 हजार की बैल जोड़ी चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर (बुरहानपुर): थाना शाहपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 90 हजार रुपये कीमत की बैल जोड़ी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को ग्राम तुरकगुराड़ा निवासी प्रमोद वामनराव महाजन (59) ने थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर के बाड़े से एक बैल जोड़ी चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश तथा एसडीओपी नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ध्यानसिंह उर्फ नहार सिंह भील (23) और इंदर सिंह उर्फ नहार सिंह भील (20), दोनों निवासी हाथी कुण्डया फाल्या, थाना नेपानगर को ग्राम असीरगढ़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ग्राम सुंदरनगर (सुखपुरी) से एक बैल जोड़ी बरामद की है। साथ ही, उनसे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

सराहनीय योगदान:

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक गणेश पाटील, मनोज मोरे, आरक्षक अंकित दुबे एवं ललित चौहान (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

भुसावळ पोलीस ॲक्शन मोडवर ; सराईत गुन्हेगार ताब्यात !

0
भुसावळ पोलीस उपविभाग व RPF ॲक्शन मोडमध्ये असून उपविभागात संयुक्त 'कॉम्बिंग ऑपरेशन' राबवून ६० हून अधिक संशयितांची झाडाझडती, सराईत गुन्हेगारांना घेतले ताब्यात आहे. भुसावळ शहरात...

रक्षकच बनले भक्षक, पोलिसच सहआरोपी 20 लाखांची रोख रक्कम लुटण्याचा होता डाव?

महिला पोलीस हवालदार व बोगस पत्रकाराच्या मदतीने त्यांच्या बॅगेतील रोख रक्कम 20 लाख रुपये काढून घेतल्याचा आरोप करण्यात आला.. पोलीस वार्ता, पुणे | नवले पूल...

चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

error: Content is protected !!