बुरहानपूर जिले के ग्राम चापोरा मे हंसादेवी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा संचालित सुभाष हायर सेकेंडरी स्कुल चापोरा मे 76 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम ध्वजारोहण मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष(केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) , श्री द्रविंद्र जी मोरे द्वारा किया गया , साथ ही मोरे जी द्वारा विद्यालय में आयोजीत खेल प्रतियोगियों के प्रमाण पत्र भी विजेता टीमों को वितरीत किए गए ।

साथ ही गणमान्य नागरिकों द्वारा भी बोर्ड एवं लोकल कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय आनेवाले मेघावी छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया , गोवा में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालय के कक्षा 9 वीं के छात्र जयेश गणेश पाटील को भी सम्मानित कर गण मान्य नागरिकों ने छात्र जयेश की प्रशंसा की । कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्राओं संजना पाटील एवं सुजाता तायड़े द्वारा किया गया अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री अमोल पाटील द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया साथ ही गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पेड़ लगाने, पानी बचाने, और बिजली बचाने का भी संदेश दिया गया।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे



































