बुरहानपुर गणपती नाका पुलिस ने खेती किसानी मे उपयोग आने वाला SWAN कंपनी का गरूड रोटा वेटर खेत से चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से रोटा वेटर किया जप्त।
घटना का संक्षीप्त विवरण* दिनांक 13/11/2025 को फरियादी फुलचंद पिता खेमचंद महाजन उम्र 75 वर्ष निवासी लोधीपुरा थाना गणपतिनाका थाना हाजीर आकर बताया की आज मेरे खेती किसानी मे उपयोग आने वाला SWAN कंपनी का गरूड रोटा वेटर पीले रंग का मेरे खेत में रखा था कोई अज्ञात चोर खेत से चुराकर ले गया है आसपास तलाश की जो नहीं मिला बाद फरियादी की सुचना पर थाना गणपति नाका पर अपराध क्रमाकं 253/2025 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
जिला पुलिस कप्तान बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को चोरी के प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना गणपति नाका पुलिस को चोरी के प्रकरण में चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।
थाना प्रभारी गणपति नाका सुरेश महाले के व्दारा थाना स्तर पर टिम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं आसपास के वीडियो फुटेज चेक कर संदिग्ध आरोपी(01). प्रशांत पिता धनपालसिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी हनुमान नगर लोधीपुरा,(02).अजय पिता धरमसिंह सोलंकी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निम्ना (03). सुरसिंह पिता प्रेमासिंह भिलाला उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नसीराबाद तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर रोटा वेटर के बारे में पूछताछ की जिसमें आरोपीयो द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि हमारे ही खेत में रखे रोटा वेटर को चुराया है आरोपीयो के कब्जे से रोटा वेटर जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण –. प्रशांत पिता धनपालसिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी हनुमान नगर लोधीपुरा,अजय पिता धरमसिंह सोलंकी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निम्ना,सुरसिंह पिता प्रेमासिंह भिलाला उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नसीराबाद
जप्ती –
घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर व चोरी गया SWAN कंपनी का गरूड रोटा वेटर पीले रंग किमती 01 लाख रूपये की जप्ती ।
*विशेष भूमिका* -थाना प्रभारी श्री सुरेश महाले,उप निरीक्षक किशोरसिंह मोहनिया प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवार, प्रधानआरक्षक संतोष चौहान, प्रधान आरक्षक गोविंद सावनेर, राधेश्याम दांगोडे , प्रधान बडोले की सराहनीय भुमिका रही।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे




































