Homeउद्योगअवैध फायर आर्म्स तस्करी की करवाई में खरगोन पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों...

अवैध फायर आर्म्स तस्करी की करवाई में खरगोन पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों की हथियारों के साथ गिरफ्तारी।

पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से 22 नग अवैध हथियार जप्त किए हैं। अवैध फायर आर्म्स की कुल कीमत लगभग 4,30,000/- रु. है।

पुलिस वार्ता, इन्दौर : महाराष्ट्र के जलगांव से अवैध हथियार खरीदने आए। तीन व्यक्तियों को फायर आर्म्स के जखीरे के साथ खरगोन पुलिस थाना ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से 22 नग अवैध हथियार जप्त किए हैं। जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कुल कीमत लगभग 4,30,000/- रु. बताई जा रही है।
इन्दौर जोन(ग्रामीण) पुलिस महानिरीक्षक श्री.अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री.सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री.धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक श्री.मनोहरसिंह बारीया के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम मे थाना कोतवाली खरगोन की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार परिवहन करते 03 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।
  • घटना का संक्षिप्त विवरण

ता.27 जनवरी 2025 को थाना कोतवाली खरगोन पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 03 व्यक्ति जो जलगांव में महाराष्ट्र क्षेत्र के रहने वाले है जिन्होंने ग्राम सिगनूर के सिकलीगर से भारी संख्या मे पिस्टल व देशी कट्टे खरीदे है और वे लोग महाराष्ट्र पासिंग मोटर सायकल से खरगोन के बाहर बिस्टान रोड से वापस जलगांव महाराष्ट्र चले जाएंगे। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन श्री.बीएल मंडलोई के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया व मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान राजश्री जीनिंग के आगे बिस्टान रोड खरगोन पर झाड़ियो की आडसे मुखबिर के बताए हुलिये के व्यक्तियों का इंतजार किया गया। थोड़ी देर के बाद राजश्री जिनिग के पास मुखबिर के बताए हुलिये के तीन लडके मोटर सायकल क्रमांक MH.19.AT.4286 से आते दिखे। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा शंका के आधार पर घेराबंदी कर रोका व मोटर सायकल चलाने वाले से नाम पता पुछते उसने अपना नाम शुभम,उम्र 21, पिता सुनील जाधव, जाती पाटील, निवासी कांचन नगर जलगांव थाना शनिपेठ, जिला जलगांव, बताया, बीच में बैठने वाले का नाम पता पुछते अपना नाम कार्तिक उर्फ चेतन, पिता श्यामकांत गालोर, जाती पाटील, उम्र 21 वर्ष, निवासी नेताजी पालकर चौक चालीसगांव, थाना चालीसगांव, जिला जलगांव (महाराष्ट्र), एवं पीछे बैठने वाले का नाम पता पुछते पवन, पिता किशोर चौहान, जाती बंजारा, उम्र 25 वर्ष निवासी दाउदखेडी, थाना बिस्टान, जिला खरगोन, हाल मुकाम रामेश्वर कालोनी जलगांव, थाना जलगांव, जिला जलगांव महाराष्ट्र के रहने वाले बताया।
पुलिस टीम के द्वारा तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने परमोटर सायकल चलाने वाले शुभम जाधव की पीठ पर टंगे बैग मे 12 बोर के, 5 देशी कट्टे, बीच मे बैठे चेतन गोलार के पास की प्लास्टिक की थैली में लपेटे हुये 7 देशी पिस्टल और पीछे बैठे पवन चौहान के पास के पीठ पर टंगे बैग में 3 देशी पिस्टल, तथा 12 बोरे के 7 देशी कट्टे मिले। पुलिस टीम ने तीनों से अवैध फायर आर्म्स रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उन्होंने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया। तीनों से अवैध हथियारों के संबंध मे पुछताछ करते बताया कि अंकुश उर्फ कुश राठौर निवासी दाउतखेडी जिला खरगोन से खरीदना और जलगांव महाराष्ट्र ले जाने हेतु बताया।
पुलिस टीम ने तीनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 देशी पिस्टल कीमत लगभग 2,50,000/- रुपये व 12 बोर के 12 देशी कट्टे कीमत लगभग 1,80,000/- रुपये, मोटर सायकल क्रमांक MH.19.AT.4286 किमत 30,000/- रुपये कुल मशरुका कीमत लगभग 4,60,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध धारा 25(1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर उसका पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया जाएगा जिसमे अवैध हथियारो के संबंध मे अन्य पूछताछ की जाएगी।
  • गिरफ़्तारशुदा आरोपी का आपराधिक रिकार्ड

पवन किशोर चौहान, उम्र 25, निवासी दाउदखेडी थाना, बिस्टान जिला, खरगोन। हाल मुकाम रामेश्वर कालोनी, जलगांव, थाना जलगांव, जिला जलगांव, महाराष्ट्र
  • थाना द्वारकापूरी, जिला इंदौर 477/19, 25(ए) आर्म्स एक्ट,
  • थाना गोंगावा जिला खरगोन 206/22 294, 307, 34, 506 भादवि,

✍️पुलिस वार्ता मध्यप्रदेश हेड: रमाकांत मोरे
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन

0
पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व आई-कार्ड प्रदान बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह जय स्तंभ के समीप स्थित एक...

शाहपुर में पालक शिक्षक संघ की बैठक एवं विज्ञान प्रदर्शनी।

0
बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत पालक शिक्षक संघ की बैठक का...

error: Content is protected !!