बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के शाहपुर क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोदरली द्वारा आईटी के छात्र-छात्राओं को पुलिस थाना शाहपुर का भ्रमण कराया गया ।

जिसमें बच्चों को शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा जी द्वारा पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराया गया और जिसमें छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में एवं पुलिस थाने में एफ आई आर कैसे दर्ज होती है । साथ में एनसीआरबी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्युरो भोपाल के बारे में विस्तार से बताया गया । इसके साथ ही आईसीजीएस सिस्टम के बारे में भी विस्तार से जानकारिया देकर छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया । इसके साथ-साथ छात्र-छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए , मोबाइल फोन से दुर रहने के लिए साथ में पढ़ लिखकर जीवन विकास की जानकारी दी गई ।


































