61.8 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हरसूद पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 61 लीटर 800 मिलीलीटर शराब और मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 35,300 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक पिता परसराम अंकिल निवासी बरुड़, हरसूद और सिद्धार्थ पिता श्रवण कुमार निवासी गोविंद नगर, रीवा के रूप में हुई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किंगफिशर बीयर की 12 नग बोतल, 18 केन लिमोंड बीयर, रॉयल सेलेक्ट के 200 क्वार्टर और 3 पेटी प्लेन देशी मदिरा जब्त की।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली सूचना के आधार पर हरसूद पुलिस ने योजना बनाकर दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंदिया, सउनि ज्ञानसिंह, प्रधान आरक्षक विनोद तोमर, प्रधान आरक्षक शिवशंकर उपाध्याय और आरक्षक आनंद की भूमिका रही।



































