बुरहानपूर – सुरज दहे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड खकनार द्वारा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल खकनार मे आदि योगी शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप महले उद्बोधन मे बताया गया कि शंकराचार्य जी द्वारा भारत को एक सूत्र मे बांधा गया और चारो दिशाओं मे चार मठो की स्थापना की गई इसका मुख्य उद्देश्य अलग अलग जाति मे बंटे समाज को एक करने का रहा है।
शंकराचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की शंकराचार्य जी ने अल्पायु मे घर परिवार का त्याग कर छिन्न-भिन्न समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था आज फिर समाज को आवश्यकता है की जाती वर्ग के भेद को मिटा कर राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करते हुए भारत को वैभवशाली बनाने की दिशा मे कार्य करे।
जन अभियान परिषद् के विकासखंड समन्वयक अमजद खान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया की जन अभियान परिषद् द्वारा महापुरुषों की जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य उनके विचारों, दिशा, दृष्टि और कार्यो से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राएं, प्रस्फुटन समिति सदस्य अपने ग्राम को ईकाई मानकर उस पर कार्य करे और अपने क्षेत्र को समस्या मुक्त बनाने की दिशा मे प्रयास करे यही हमारी पुष्पांजलि होगी।
कार्यक्रम का आभार पवन महाजन ने किया
कार्यक्रम का संचालन मेयर अतरदे द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे जन अभियान परिषद् की प्रस्फुटन समिति, नवांकुर समिति, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं और परामर्शदाताओं ने सहभागिता की।


























