Homeताज्या बातम्याबोरसल की आवाज़ गूंजेगी विधानसभा में – किसान पुत्र शुभम कोकाटे का...

बोरसल की आवाज़ गूंजेगी विधानसभा में – किसान पुत्र शुभम कोकाटे का स्वर्णिम सफर

मध्य प्रदेश की विधानसभा में जल्द ही एक युवा आवाज़ गूंजने वाली है।

बुरहानपुर ( रमाकांत मोरे) जिले के बोरसल गाँव के किसान पुत्र शुभम ज्ञानेश्वर कोकाटे की। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे शुभम ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समाज के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस सफर ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों, तो गाँव की मिट्टी से भी नेतृत्व की खुशबू आ सकती है।

खंडवा और बुरहानपुर जिले से हजारों युवाओं ने इस गौरवशाली अवसर के लिए आवेदन किया, लेकिन कठिन चयन प्रक्रिया के बाद सिर्फ 10 प्रतिभाशाली युवा चुने गए, जो अब प्रदेश विधानसभा में अपने विचार रखेंगे। इन चुनिंदा प्रतिभाओं में से बोरसल गाँव के शुभम कोकाटे एकमात्र प्रतिनिधि हैं, जो अपने गाँव और जिले की आवाज़ बनकर विधानसभा में गूंजेंगे।

शुभम, जो वर्तमान में लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं, न सिर्फ एक प्रभावशाली वक्ता हैं बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। पहले भी वे कई बड़े मंचों पर अपने विचार रख चुके हैं, लेकिन अब उनका ओजस्वी वक्तव्य मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजेगा।

गाँव के लिए यह गर्व का क्षण है कि एक साधारण किसान श्री ज्ञानेश्वर कोकाटे का बेटा प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में अपने विचार रखेगा। उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो संघर्ष और मेहनत से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

हजारों में एक – जब बोरसल बोलेगा, तो पूरा प्रदेश सुनेगा!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

भुसावळात तरुणास मारहाण; ११ ते १३ जणांविरुद्ध गुन्हा

0
भुसावळ : शहरातील वाल्मीक नगर येथील एचडीएफसी बँकेसमोर एका तरुणाला १० ते १२ जणांच्या टोळक्याने बेदम मारहाण केल्याची घटना मंगळवारी (दि. २९) दुपारी सुमारे...

भुसावळ पोलीस ॲक्शन मोडवर ; सराईत गुन्हेगार ताब्यात !

0
भुसावळ पोलीस उपविभाग व RPF ॲक्शन मोडमध्ये असून उपविभागात संयुक्त 'कॉम्बिंग ऑपरेशन' राबवून ६० हून अधिक संशयितांची झाडाझडती, सराईत गुन्हेगारांना घेतले ताब्यात आहे. भुसावळ शहरात...

रक्षकच बनले भक्षक, पोलिसच सहआरोपी 20 लाखांची रोख रक्कम लुटण्याचा होता डाव?

महिला पोलीस हवालदार व बोगस पत्रकाराच्या मदतीने त्यांच्या बॅगेतील रोख रक्कम 20 लाख रुपये काढून घेतल्याचा आरोप करण्यात आला.. पोलीस वार्ता, पुणे | नवले पूल...

चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

error: Content is protected !!