Homeराजकीयविकास की नई राह और किसानों की समृद्धि के द्वार खोलेगा सीएम...

विकास की नई राह और किसानों की समृद्धि के द्वार खोलेगा सीएम का यह फैसलाः महामंत्री मनोज लधवे

खरगोन। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भुमि अधिग्रहण मुआवजा राशि चार गुना किए जाने की घोषणा के बाद प्रदेशभर में इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भी शुक्रवार को इस किसान हितैषी फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में आभार एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे के नेतत्व में आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापू सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष शंभूसिंह मनहर, जिला उपाध्यक्ष शालिनी रतोरिया, जिला महामंत्री विवेक भटोरे, जिला महामंत्री प्रकाश पाटीदार, जिला मंत्री हरेसिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित थे।

आभार बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे ने कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश में डॉक्टर यादव सरकार लगातार किसान हितैषी योजनाएं लागू कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रुप में मनाने की घोषणा की है। इसी के तहत भूमि अधिग्रहण योजना में 4 गुना मुआवजा देने की सौगात दी है। पहले किसानों को अपनी पुश्तैनी जमीन देने में आर्थिक नुकसान महसूस होता था. इससे सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों, रेल लाइनों और बांधों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण में देरी होती थी। अब चार गुना मुआवजा मिलने से किसान भी अब स्वेच्छा से विकास कार्यों के लिए जमीन देने को आगे आएंगे, जिससे परियोजनाओं की गति बढ़ेगी और किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी।

जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक फैसले से किसानों के जीवन में आर्थिक खुशहाली आएगी। इसके लिए किसान और किसान संगठन लगातार मांग करते रहे थें। अब किसी भी सरकारी निर्माण कार्य या सार्वजनिक कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जमीन अधिग्रहित की जाती है तो किसान अथवा ग्रामीण को इसके एवज में जो मुआवजा अब तक मिलता रहा है वह चार गुना होगा।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि यह निर्णय किसानों के सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए लिया गया है। इससे पहले किसानों को केवल दोगुना मुआवजा मिलता था। इस फैसले से लंबित परियोजनाएं तेज होंगी और किसानों को उनकी जमीन का सही मूल्य मिलेगा। बैठक को पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, जिला उपाध्यक्ष मनहर, महामंत्री भटोरे ने भी संबोधित किया। इस दौरान जि पं उपाध्यक्ष परिहार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी संतोष पाटीदार, जिला महामंत्री पाटीदार आदि मंचासीन रहे। संचालन सुगमचंद जाट ने किया आभार भगवान पटल्या ने माना। इस दौरान कार्यालय मंत्री विजय पटेल, कोषाध्यक्ष भीमसिंह जाधव, सरपंच गाजा बाई डावर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा, दिलीप जोशी, सुरेश पाटीदार, झंडु पटेल आदि कार्यकर्ता- पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

चोरीच्या गुन्ह्यातील फरार आरोपीला स्थानिक गुन्हे शाखेने अकोल्यातून घेतले ताब्यात!

दोन गुन्ह्यांतील एकूण 47.48 ग्रॅम सोन्याचा, सुमारे 4 लाख 95 हजार रुपये किंमतीचा मुद्देमाल हस्तगत.. पोलीस वार्ता, भुसावळ : सराफ दुकानातून हातचालाखीने सोन्याचा मुद्देमाल लंपास...

गीतांजली एक्स्प्रेसमधून १९.९५९ किलो गांजा जप्त

0
भुसावळ : भुसावळ रेल्वे स्थानकावरील प्लॅटफॉर्म क्रमांक ३ वर रविवारी (ता. १६) गाडी क्रमांक १२८६० अप गीतांजली एक्स्प्रेस येत असताना कर्तव्यावर असलेल्या आरपीएफ हवालदार...

रेल्वे मालधक्क्यातील बंद खोलीत कुजलेला मृतदेह; भुसावळात खळबळ , सुरक्षेवर गंभीर प्रश्नचिन्ह

0
महिन्याभरापूर्वीची घटना असण्याची शक्यता • शिर लटकलेल्या अवस्थेत, धड खाली • हत्येचा संशय; विविध तर्कवितर्कांना उधाण भुसावळ -  शहरातील पंधरा बंगला परिसरातील रेल्वेच्या जुन्या मालधक्क्यात...

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर एवं एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी मिश्रा को किया...

0
बुरहानपुर ( रमाकांत मोरे ) जिला पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत शाहपुर पुलिस थाना के दबंग एवं मिलनसार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा जी को उत्कृष्ट...

जिला कलेक्टर एवं एसपी ने तुलसी हेल्थ केयर सेंटर की प्रशंसा

0
जलगांव (महाराष्ट्र):( रमाकांत मोरे ) जलगांव जिले के जिलाधिकारी (कलेक्टर) मा. रोहन जी घुगे और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मा. श्रीकांत धीवरे साहेब ने वढोदा...

error: Content is protected !!