(रमाकांत मोरे) लाड़ली बहनों को दिया जा रहा पैसा जनता के टेक्स का पैसा मंत्री जी की जैब का नही-गुलाब बाई ठाकुर सीहोर। भाजपा के मंत्री विजय शाह के बाद अब राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी लाड़ली बहनों को खुलेआम धमकी दी है। गुरुवार को सीहोर के इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा में मंत्री श्री वर्मा ने सीईओ को निर्देश दिया कि सभी लाड़ली बहनों को हमारे कार्यक्रम में बुलाया जाए । जो नही आयें तो योजनाओं की सुची में से उनका नाम काट दिया जाए । यह धमकी मिलने से गरीब लाड़ली बहनों के मान सम्मान को काफी आघात पहुंचा है, इसी के विरोध में शनिवार को नया बस स्टेण्ड सीहोर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की विशेष उपस्थिति में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला फुंका गया एवं करण सिंह वर्मा मुर्दाबाद, करण वर्मा इस्तिफा दो के गगन भेदी नारे लगाये गये। इस मौके पर महिला कांग्रेस गुलाब ठाकुर ने बयान जारी कर कहा की लाड़ली बहनों के खाते में पैसे डालने से लाड़ली बहना भाजपा की गुलाम नही बन गई है । और उनको जो पैसा डाला जा रहा है, वह जनता से ही वसूला जा रहा टेक्स का पैसा है, भाजपा के मंत्रियों की जैब का नही, जो आप खुले मंच से हमारी लाड़ली बहने आपके कार्यक्रम में नही आने पर उनका योजना से नाम काटने की धमकी दे रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अराजक सरकार के अहंकारी नेता ऐसे पेश आ रहे हैं, जैसे योजनाओं का पैसा सरकारी नहीं, उनकी निजी संपत्ति हो। लाड़ली बहना योजना किसी नेता की मेहरबानी नहीं, बहनों का अधिकार है। क्या ऐसे बयान देकर करण सिंह वर्मा स्वयं को कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह की श्रेणी में लाना चाहते हैं। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री लोग सत्ता के घमंड में लाड़ली बहनों पर विवादित बयान देकर उनका अपमान कर रहे हैं, पहले विजय शाह के लाड़ली बहनों पर विवादित बयान दिया था। बहन बेटियों का यह अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी। नागरिकगणों एवं बहनों के हक अधिकार की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के साथ हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से विवेक राठौर, घनश्याम यादव, आशीष गेहलोत, आरती खंगराले, तबस्सुम खान, शहाना बानों, विमला बाई, अनिता सूर्यवंशी, माया सूर्यवंशी, ममता शर्मा, दिपिका शर्मा, संगीता कर्मा, नीता भावसार, विश्नोरी कमल, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, अरूण राय, नरेन्द्र खंगराले, घनश्याम मीणा,के.के.रिछारिया, सुखदेव भावसार, तारा यादव, नायाब खान, असरफ अली, आसिफ अली, रामायण प्रसाद शुक्ला, प्रेम नारायण परमार, ब्रजेश पाटीदार, तनिष्क त्यागी, गजराज परमार, अरबाज खान, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
गीता दत्त नगर में 10 लाख के डोम निर्माण का भूमिपूजन
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की विशेष निधि से सौगात, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम
बुरहानपुर। ( रमाकांत मोरे)
रास्तीपुरा वार्ड के गीता दत्त नगर स्थित स्वामी समर्थ...
भीम सेना अध्यक्ष गाढ़े ने लगे आरोपो को बताया निराधार
बुरहानपुर भीम सेना अध्यक्ष सचिन गाढ़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर आरोपों को निराधार बताया।*बुरहानपुर के गणपति नाका थाना क्षेत्र के लोधीपुरा मै 4 मार्च...
वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार करने पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस ने पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
- खंडवा जिले के रहने वाले हैं आरोपी,...
अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान भारमुक्त,भिण्ड जिला पंचायत सीईओ पद पर देंगे सेवाएं
बुरहानपुर – मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल के आदेशानुसार बुरहानपुर के अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान (आरआर 2008) का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी,...
किसानों को दी वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत की जानकारी
बुरहानपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तथा सचिव न्यायाधीश श्री प्रेमदीप सांकला के मार्गदर्शन में पैरालीगल...