पत्रकार ने मुख्यालय पर लगाई न्याय की गुहार
खरगोन (रमाकांत मोरे ) एसपी साहब जरा इधर भी ध्यान दीजिए बड़वाह/ देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आपको बता दें कि मीडिया भारत का चौथा स्तंभ है। और मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी कर गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करना बहुत ही शर्मनाक हरकत है। आपको बता दे की अभी ताजा मामला खरगोन जिले के बेड़िया का सामने आया है, जहां एक पत्रकार को अवैध उत्खनन की खबर को कवरेज करना महंगा पड़ गया। खबर कवरेज के दौरान अवैध उत्खनन कर्ता द्वारा गाली गलौज ही नहीं बल्कि जाती सूचक शब्दों का प्रयोग कर कालर पकड़ कर थाने तक भी ले गए। ओर सबसे बड़ी बात तो यह है कि मुरूम से भरे ट्रैक्टर दिन दहाड़े तहसील कार्यालय ओर थाने के सामने से बेधड़क निकल रहे हैं लेकिन उन पर कोई कार्य वही नहीं होती उल्टा पत्रकारों को डराया धमकाया जाता है।थाना प्रभारी ने भी अवैध उत्खनन कर्ताओ पर कार्य वाही न कर पत्रकार से ही अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए प्रेस कार्ड व मोबाईल छीन कर मोबाइल में अवैध उत्खनन कर्ताओ के साक्ष्य वीडियो फोटो हटा दिए।
इस पूरे मामले को लेकर फरियादी (पत्रकार) गणेश सोलंकी ने खरगोन विशेष थाना अजाक्स ,पुलिस अधीक्षक ,कलेक्टर व डी आई जी खरगोन को बेड़ियां थाना प्रभारी व अवैध उत्खनन कर्ताओ के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। पत्रकार गणेश सोलंकी निवासी डूडगांव (बेड़ियां) ने शिकायती आवेदन मै बताया कि 26 अगस्त को मै थाने के सामने चाय दुकान पर चाय पी रहा था उसी दौरान मुझे सामने से कुछ ट्रेक्टर अवैध उत्खनन कर मुरूम भर कर आते दिखाई दिए मैने तुरंत उन ट्रेक्टर के वीडियो फोटो बना लिया उसी दौरान मुरूम का अवैध कारोबार करने वाले जयप्रकाश भगवान गुजर व टिंकू पिता जयराम दोनों निवासी बेड़ियां ने मुझे जाती सूचक शब्द बोलते हुए गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगे कि तू मेरे ट्रैक्टरों की फोटो खींचेगा खबर चलाएगा ओर कालर पकड़ कर मुझे खिंचते हुए थाने तक ले गए। और बताया कि थाने पर जाने के बाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने अवैध उत्खनन कर्ताओ को फटकार ना लगाते हुए मेरा प्रेस कार्ड व मोबाईल छीनकर जो अवैध उत्खनन कर्ताओ की फोटो और वीडियो थे वह मेरे मोबाइल से हटा दिए। ओर कोरे कागज पर बेड़ियां थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने मेरी साइन लेकर मुझे धमकाते हुए थाने से रवाना कर दिया। इस दौरान पत्रकार प्रदीप गांगले, प्रेम कुंडले,गोपाल पांड्या, जितेंद्र जादम, दिलीप बिरला, रंजीत ठाकुर, रवि बछाने, विकास आर्य ने बेड़ियां में अवैध उत्खनन का कारोबार कर्ता जयप्रकाश भगवान गुजर व टिंकू पर अवैध मुरूम खनन व पत्रकार के साथ गली गालोच व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वालों पर sc/st एक्ट के तहत ऍफ़ आई आर कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।






























