बुरहानपुर – (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कुली छात्र-छात्राओं ने अमृत महोत्सव के तहत सोमवार दोपहर को हर घर तिरंगा रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रहलाद महाजन ने जानकारी देते हुए बताया की हर घर तिरंगा की जानकारी के साथ साथ अपना घर एवं परिसर स्वच्छ रखें तथा स्कुली छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से तिरंगा ध्वज तैयार किया । इस अवसर पर ग्रामीण जनप्रतिनिधी एवं शाला के शिक्षक सुनील महाजन , अर्चना पवार , निर्मला निंभोरकर , रंजना पाटील , कैलाश उगवे , पंकज आवारकर , मनोज पवार , अक्षय मुंगसे , अमोल यादव , भास्कर हांडगे सहित शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं हर घर तिरंगा रैली में उपस्थित थे ।



































