Homeक्राईमबुरहानपुर में प्रतिबंध के बावजूद सलाई गोंद तस्करी जारी, 8 क्विंटल गोंद...

बुरहानपुर में प्रतिबंध के बावजूद सलाई गोंद तस्करी जारी, 8 क्विंटल गोंद और चार पहिया वाहन जब्त

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश): प्रतिबंध के बावजूद सलाई गोंद की अवैध तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग ने खकनार वन परिक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 8 क्विंटल सलाई गोंद और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। हालांकि, इस कार्रवाई के बावजूद मुख्य माफिया अब भी पकड़ से दूर है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, खकनार वन परिक्षेत्र के रेंजर रितेश उईके को सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध सलाई गोंद ले जाया जा रहा है। वन टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कट्टों में भरा करीब 8 क्विंटल प्रतिबंधित सलाई गोंद बरामद हुआ।

वन विभाग ने गोंद और वाहन को जब्त कर खकनार वन परिक्षेत्र कार्यालय में खड़ा किया है। रेंजर रितेश उईके ने बताया कि गोंद और वाहन के मालिक की पहचान के लिए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
माफिया अब भी पकड़ से दूर, उठ रहे सवाल
स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर सलाई गोंद माफिया वन विभाग की पकड़ से दूर क्यों रहता है। लोगों का आरोप है कि विभाग केवल छोटे मजदूरों पर कार्रवाई करता है, जबकि बड़े माफियाओं तक पहुंचने में नाकाम रहता है। साथ ही, राजनीतिक दबाव या सांठगांठ की आशंका भी जताई जा रही है।

अब देखना यह होगा कि वन विभाग इस मामले में मुख्य आरोपियों तक पहुंच पाता है या फिर यह कार्रवाई भी केवल जब्ती तक सीमित रह जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

रक्षकच बनले भक्षक, पोलिसच सहआरोपी 20 लाखांची रोख रक्कम लुटण्याचा होता डाव?

महिला पोलीस हवालदार व बोगस पत्रकाराच्या मदतीने त्यांच्या बॅगेतील रोख रक्कम 20 लाख रुपये काढून घेतल्याचा आरोप करण्यात आला.. पोलीस वार्ता, पुणे | नवले पूल...

चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

error: Content is protected !!