बुरहानपुर : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला बुरहानपुर के विकासखण्ड बुरहानपुर अंतर्गत सेक्टर-5 में नवांकुर संस्था मित वेलफेयर सोसायटी द्वारा ग्राम पंचायत झिरी के सभागृह में नगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों तथा नवांकुर सखियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मनिष कुवादे ने माता सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण विषय पर प्रशिक्षण सत्र लिया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज महाजन ने नशामुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि परामर्शदाता माधवी पाटिल ने स्वच्छता विषय पर प्रशिक्षण दिया। ग्राम पंचायत झिरी की सरपंच श्रीमती आशा केथवास ने समग्र ग्राम विकास पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन मित वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मिलिंद तलेकर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तिलोत्तमा महाजन, मयूरी जोशी, तेजस बारी, चेतन महाजन, प्रिया हासानंदानी, आरती शेवाडकर, रेखा पाटिल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में योगेश गावंडे ने आभार व्यक्त किया।



































