Homeराजकीयप्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

शाहपुर – ,प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंगीकार के तहत नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा नगर परिषद् शाहपुर में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनसेवा  जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन के विभिन्न पहलुओं को केंद्र में रखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 11 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से हुई। इस शिविर में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, एक्स-रे सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं एवं आयुष्यमान कार्ड भी बनाये गए! बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अपने स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में नगर परिषद् सभागार में एक जनजागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) तथा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री चौहान ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य शहरों में स्वरोजगार, आवास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद् इंजीनियर श्री राहुल चौहान, श्री पुंडलिक भूते, सामुदायिक संगठिका श्रीमती भारती महाजन, श्री चेतन महाजन, तथा श्री रमाकांत महाजन सहित नगर परिषद् के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंगीकार के संदर्भ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योजना के उद्देश्यों, पात्रता मानदंडों तथा इससे मिलने वाले लाभों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और नागरिक दायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
पूरे आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं से सीधे जोड़ना था। इस सफल आयोजन के लिए नगर परिषद् शाहपुर की टीम की सराहना की जा रही है।

मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे 7987054277

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

महाराष्ट्र मेडिकल कौन्सिल निवडणूक 2026 साठी 26 एप्रिल रोजी होणार मतदान!

नोंदणीकृत वैद्यकीय व्यवसाय करणारे (R.M.P.) आणि मतदार यादीत नावे असलेले मतदार मतदानास पात्र राहतील.. पोलीस वार्ता, नाशिक : महाराष्ट्र वैद्यकीय परिषद (Maharashtra medical council) मुंबई...

रावेर स्टेशन पर पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

0
हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए रेलमंत्री को सौंपा गया निवेदन रावेर (जिला जळगांव) – पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस (20161/20162) को रावेर रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने...

अन अकैडमी सेंटर, बुरहानपुर द्वारा शैक्षणिक पहल एवं आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

0
बुरहानपुर। संस्कार होटल, लालबाग, स्टेशन रोड पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनअकैडमी सेंटर, बुरहानपुर के डायरेक्टर श्री रत्नेश पाटीदार जी* ने मीडिया प्रतिनिधियों को...

माध्यमांनी महिलांविषयी वृत्तांकन करताना संवेदनशीलता व कायदेशीर अचूकता राखावी!

महिलांच्या सन्मानाला धक्का पोहोचवणाऱ्या ‘इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमन’ कायद्याचे वारंवार उल्लंघन.. पोलीस वार्ता, मुंबई : वृत्त माध्यमांनी महिलांविषयीचे वृत्तांकन करताना संवेदनशीलता व कायदेशीर अचूकता राखावी,...

₹२८१ कोटींच्या उपसा सिंचन योजनेस मंजुरी; ३७५६ हेक्टर क्षेत्राला दिलासा

0
भुसावळ : पाठपुराव्याला अखेर भरीव यश मिळत कुऱ्हा पानाचे उपसा सिंचन योजनेच्या क्र. १ व क्र. २ या महत्त्वपूर्ण योजनांना राज्य शासनाकडून सुमारे ₹२८१...

error: Content is protected !!