Homeराजकीयवृद्धावस्था पेंशन में हो रही देरी पर कांग्रेस का विरोध, सीएमओ को...

वृद्धावस्था पेंशन में हो रही देरी पर कांग्रेस का विरोध, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बुरहानपुर जिले के नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं कांग्रेस पार्षद दल ने लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान और नियमित पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई मांग …

शाहपुर/बुरहानपुर। (रमाकांत मोरे )
नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं कांग्रेस पार्षद दल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद शाहपुर को ज्ञापन सौंपकर नगर के वृद्धावस्था पेंशन हितग्राहियों की लंबे समय से लंबित एवं समय पर पेंशन नहीं मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के अनेक पात्र वृद्धजनों को समय पर पेंशन राशि नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें दवा-उपचार, भोजन एवं दैनिक जीवन-यापन में गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बुजुर्ग अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह पेंशन पर निर्भर हैं, लेकिन भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि सभी लंबित वृद्धावस्था पेंशन की राशि तत्काल हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा कराई जाए, प्रत्येक माह निर्धारित समय पर नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा जिन हितग्राहियों की पेंशन किसी कारणवश बंद है, उनके प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पेंशन पुनः प्रारंभ की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रामभाऊ लांडे,शैलेन्द्र इंगले, किशोर देशमुख,हंसराज पाटिल,कैलाशअसेरकर,
किशोर बोदड़े , सुभाष अवसरमल , संतोष ससाने समाधान महेश्री , डॉक्टर प्रवीण टेंभुर्ने ,अरुण पाटील , राजेंद्र गावंडे,किशोर चौधरी, शेख उस्मान, सहित नगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्षद दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र इंगले ने कहा कि “वृद्धावस्था पेंशन बुजुर्गों का अधिकार है, किसी प्रकार की सरकारी कृपा नहीं। बुजुर्गों को अपने ही अधिकार के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर परिषद को संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान करना चाहिए और भविष्य में समय पर पेंशन मिलना सुनिश्चित करना चाहिए।”
कांग्रेस पार्षद दल के नेता किशोर देशमुख ने कहा कि “नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा हमारे बुजुर्ग भुगत रहे हैं। यदि शीघ्र ही लंबित पेंशन का भुगतान नहीं किया गया और नियमित व्यवस्था लागू नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी बुजुर्गों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

जीवनलाल राठौर शिव सेना के कामगार सेना के जिला प्रमुख नियुक्त !

0
रतलाम (चंद्रशेखर जायसवार ) शिवसेना मुख्य नेता माननीय एकनाथ सिंंदे जी (उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र) की अनुशंसा व चैररम ऑफिसर अनुकूल जी की सहमति पर शिवसेना...

यावल तालुक्यात पर्यटन स्थळांवर जाण्यास नागरिकांना बंदी, तहसीलदार नाझीकर यांचे आदेश!

निंबा देवी धरण, वड्डी धरण, मोर धरण, आणि शेळगाव बॅरेज आणि वाझडिसरा तलाव, हरिपुरा धरण तसेच यावल येथील पाटचारी व तलाव परिसरात प्रवेश बंदी.. पोलीस...

महावितरणाच्या निष्काळजी पणामुळे दोन दिवसात दोन गाईंचा अपघाती मृत्यू, भोर तालुक्यातील घटना!

लागोपाट दोन दिवसांत दोन घटनांनी स्थानिक महावितरण कंपनी कर्मचाऱ्यांच्या हलगर्जी पणावर प्रश्न उपस्थित.. पोलीस वार्ता, भोर | तालुक्यात राष्ट्रीय महामार्गालगत हरिश्चंद्री येथे विद्युत पोलवरील विजेच्या...

नातेवाईकानेच रचला एमडी ड्रग्जच्या जाळ्यात अडकवण्याचा कट; खंडणी उकळण्याचा होता डाव?

रामानंद नगर एमडी प्रकरणात स्थानिक गुन्हे शाखेचा मोठा खुलासा; आरोपीला अडकवून खंडणी मागण्याचा होता डाव.. पोलीस वार्ता जळगाव | शहरातील रामानंद नगर पोलीस ठाण्याच्या हद्दीत...

चापोरा में अज्ञात जानवर ने तीन पशुओं का कीया शिकार पशुओं की हुई मौत

0
बुरहानपुर (सुरज दहे) जिले से 18 किलोमीटर दुरी पर ग्राम चापोरा के युवा किसान महेंद्र गुलाबराव दहे के घर के पास पशुओं के बाडे में...

error: Content is protected !!